1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नटखट अदाएं, घुंघराले बाल और काली आंखें, दोस्तों ने जिस दिल्ली की लड़की को नाम दिया मैगी, उसने हीरोइन बन मचाया तहलका

नटखट अदाएं, घुंघराले बाल और काली आंखें, दोस्तों ने जिस दिल्ली की लड़की को नाम दिया मैगी, उसने हीरोइन बन मचाया तहलका

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 14, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 12:48 pm IST

घुंघराले बालों वाली बॉलीवुड की वो हीरोइन जिसने साउथ सिनेमा से अपनी पहचान बनाई और फिर बॉलीवुड में छा गईं। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान संग सुपरहिट फिल्में दीं।

तापसी पन्नू- India TV Hindi
तापसी पन्नू Image Source : INSTAGRAM@TAAPSEE

नटखट अदाएं, घुंघराले बाल और काली आंखों वाली वो बॉलीवुड हीरोइन जिसने हर किरदार में नए रंग भरे। दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली इस हीरोइन ने अपने किरदार खुद चुने और अपनी ही शर्तों पर काम किया। भले ही इस हीरोइन ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की लेकिन अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान संग सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। लेकिन खास बात ये है कि ये हीरोइन कभी भी पारंपरिक किरदारों को नहीं चुनतीं। कभी मैगी के नाम से अपने दोस्तों के बीच मशहूर ये हीरोइन कोई और नहीं बल्कि तापसी पन्नू है। तापसी ने अपने करियर में अब तक 55 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन तापसी ने कभी भी फिल्मों से पहले एक्टिंग या फिल्म फिल्म मेकिंग की पढ़ाई नहीं की है। 

मॉडलिंग से सिनेमाई करिश्मा तक का सफर

तापसी का जन्म दिल्ली में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। यहां स्कूल में पढ़ाई में तेज रहने वाली तापसी ने स्कूल के बाद इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया और अपनी डिग्री पूरी की। लेकिन कॉलेज के दिनों में तापसी ने मॉडलिंग करने का फैसला लिया और सर्च करना शुरू कर दिया। काली आंखों वाली तापसी के बाल घुंघराले थे और उनका स्वभाव चुलबुला। बस देखते ही देखते उन्हें मॉडलिंग और फोटोशूट के ऑफर आने लगे। इसके बाद तापसी की मॉडलिंग की दुनिया में एंट्री ले ली। चंद दिनों में ही तापसी ने यहां कमाल किया और खूब नाम कमाया। इसके बाद उन्हें फिल्मों में हीरोइन बनने का सपना आने लगा और उन्होंने फिल्मों का रुख किया। 

Taapsee Pannu
Image Source : IMAGE SOURCE-IMDBतापसी पन्नू की पहली फिल्म

साउथ सिनेमा से की शुरुआत

साल 2010 में तापसी ने साउथ की फिल्म 'झुमंडी नादम' (Jhummandi Naadam) से अपने करियर की शुरुआत की और चंद फिल्मों के बाद ही साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बना ली। तापसी ने आडुकलाम, वस्तादु ना राजू, डबल्स, मिस्टर फरफेक्ट, वीरा, वंथान वेंदराम, मोगुदु, दारुवु और आरंभम जैसी करीब दर्जनभर फिल्मों में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। इसके साउथ सिनेमा में काफी नाम कमाने के बाद तापसी ने बॉलीवुड में अपनी जमीन तलाशी। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी' में तापसी ने एक दमदार किरदार निभाया और यहीं से उन्हें बॉलीवुड में नाम मिल गया। इस फिल्म का किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि उनके किरदार शबाना खान के नाम पर ही एक और फिल्म बनी जिसमें मनोज बाजपेयी ने भी काम किया। साल 2016 में रिलीज हुई तापसी की फिल्म 'पिंक' में अमिताभ बच्चन ने भी काम किया। 

पारंपरिक किरदारों से किया किनारा

तापसी ने अपने किरदारों को खास तरह से चुना और पारंपरिक हीरोइन्स से काफी अलग किरदार निभए। बेबी में एक स्पाई का किरदार निभाया और पिंक में भी अपनी धाकड़ एक्टिंग से दिल जीता। इसके बाद लगातार बेहतरीन किरदारों से अपनी पहचान बनाई और बॉलीवुड में धाक जमा ली। तापसी ने शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में भी काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद थप्पड़, मिशन मंगल जैसी फिल्मों में अलग तरह किरदारों से वाहवाही बटोरी। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में उनके किरदार ने लोगों का ऐसा दिल जीता कि आज भी ये पसंदीदा किरदार बन गया है। बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'खेल खेल में' में तापसी ने अनोखा किरदार निभाया और तारीफें बटोरीं। अब तापसी इन दिनों अपनी 2 अपकमिंग फिल्मों 'एलियन' और 'वो लड़की है कहां' की तैयारी में व्यस्त हैं और जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आ सकती हैं। 

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' और 'द राजा साब' की आंधी के बीच आई तगड़ी फिल्म, 11 दिन में कर दी बजट से 5 गुना कमाई, IMDb रेटिंग भी 9.5

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड की 3 प्रेम कहानी? 1 से हुआ तलाक, 1 ने घसीटा कोर्ट और 12 साल छोटी हीरोइन संग मोहब्बत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन