1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐतिहासिक फिल्म और बंपर तारीफों के बाद भी BO पर फीका रहा हक का कलेक्शन, कोर्टरूम ड्रामा के काम नहीं आई सुर्खियां

ऐतिहासिक फिल्म और बंपर तारीफों के बाद भी BO पर फीका रहा हक का कलेक्शन, कोर्टरूम ड्रामा के काम नहीं आई सुर्खियां

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 09, 2025 07:51 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 07:51 pm IST

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक का कलेक्शन 2 दिनों में महज 5.1 करोड़ रुपयों तक ही पहुंच पाया है। खूब तारीफों के बाद भी कलेक्शन ने मेकर्स को निराश किया है।

Haq- India TV Hindi
हक Image Source : INSTAGRAM@YAMIGAUTAM

इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'हक' बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म ने खूब तारीफें बटोरी हैं और दमदार कहानी के साथ संवेदनशील मुद्दा भी उठाया है। लेकिन ऐतिहासिक मुद्दे पर फिल्म बनाने और खूब तारीफों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं दिखा पाई है। पहले दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 3.35 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। अब तक 2 दिनों में फिल्म का कलेक्शन महज 5.1 करोड़ रुपये रहा है। 

पहले ही दिन हुई थी धीमी शुरुआत

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 91.43% की ज़बरदस्त उछाल के साथ 3.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके साथ ही, फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 5.10 करोड़ रुपये हो गया है। हक ने कुल 19.35% की ऑक्यूपेंसी दर दर्ज की। सुबह और दोपहर के शो में क्रमशः 7.66% और 17.46% ऑक्यूपेंसी देखी गई, जबकि शाम और रात के शो में क्रमशः 23.71% और 28.57% की ऑक्यूपेंसी देखी गई। अब तक फिल्म का कलेक्शन 5.1 करोड़ रुपयों तक ही पहुंचा है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म आने वाले दिनों में मेकर्स को खुश कर पाती है या नहीं। 

इतने करोड़ में बनी थी फिल्म?

निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के बजट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हक 45-50 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। इसलिए, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखाना होगा, और वीकडेज में भी अच्छी कमाई करनी होगी। बता दें कि ये फिल्म 1985 में हुए सायरा बानो केस से इंस्पायर है जिसमें एक महिला ने कोर्ट में केस कर दिया था। तीन तलाक को लेकर ये केस भारतीय मुस्लिम महिलाओं के लिए एक माइलस्टोन केस माना जाता है। इतना ही नहीं तीन तलाक कानून के लिए ये केस एक महत्वपूर्ण मोड़ का भी रोल प्ले करता है। हक फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। अब तक 2 दिनों में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। हालांकि लोगों को फिल्म खूब पसंद आ रही है और बीते रोज एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें एक महिला ने यामी गौतम को गले लगा लिया था। 

ये भी पढ़ें- 20 साल की हीरोइन और 5 सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही ये धाकड़ फिल्म, फिर धूल चाटते दिखेगा पाकिस्तान

ऋषि कपूर संग नजर आई इस हसीना ने नाम बदलकर किया था बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनीं स्टार, इस वजह से डूब गया करियर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन