1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'HAQ' की लड़ाई दिखाएंगे इमरान हाशमी और यामी गौतम, शाह बानो की 4 दशक लंबी जद्दोजहद की पहली झलक आई सामने

'HAQ' की लड़ाई दिखाएंगे इमरान हाशमी और यामी गौतम, शाह बानो की 4 दशक लंबी जद्दोजहद की पहली झलक आई सामने

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 23, 2025 09:43 am IST,  Updated : Sep 23, 2025 09:43 am IST

इमरान हाशमी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म 'हक' का टीजर जारी कर दिया गया है। फिल्म में शाह बानो की 40 दशक लंबी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट के लैंडमार्क जजमेंट की कहानी दिखाई जाएगी।

Haq- India TV Hindi
इमरान हाशमी और यामी गौतम। Image Source : GRAB FROM TEASER

जंगली पिक्चर्स ने इनसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के साथ मिलकर अपनी नई फिल्म ‘HAQ’ की घोषणा की है। यह एक दमदार ड्रामा है, जो मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है। यह फिल्म पर्सनल लॉ और सेक्युलर लॉ के बीच की बहस को सामने लाती है। फिल्म में यामी गौतम धर और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसका निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा ने किया है। यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और आज इसका टीजर जारी कर दिया गया है, जो पहली झलक के साथ ही काफी प्रभावी साबित हो रहा है।

इस किताब पर आधारित है फिल्म

‘HAQ’, जिग्ना वोरा द्वारा लिखित 'बानो: भारत की बेटी' नामक किताब पर आधारित एक काल्पनिक और नाटकीय कहानी है। शाह बानो बेगम 80 के दशक में पुरुष प्रधान समाज में अपने स्वाभिमान और हक़ के लिए लड़ी। चार दशक से भी पहले शुरू हुई यह बहस आज भी हमारे समाज में प्रासंगिक है। क्या न्याय का अवसर सभी के लिए समान नहीं होना चाहिए? क्या अब एक राष्ट्र, एक कानून का समय आ गया है? हम व्यक्तिगत आस्था और धर्मनिरपेक्ष कानून के बीच की रेखा कहां खींचते हैं? क्या समान नागरिक संहिता (UCC) होनी चाहिए? इस तरह के सवालों को ये फिल्म पुरजोर तरीके से उठाने वाली है।

ऐसा होगा यामी गौतम का किरदार

जंगली पिक्चर्स हमेशा ऐसी फिल्में बनाता है जो कुछ अलग होती हैं और समाज के नियमों को चुनौती देती हैं. इनकी फिल्मों में बेबाकी और साहस होता है. 'राज़ी', 'तलवार' और 'बधाई दो' जैसी शानदार फिल्में बनाने के बाद, यह स्टूडियो एक और दिलचस्प और दमदार कहानी लेकर आया है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी.। 'HAQ' फिल्म यामी गौतम धर के लिए 'आर्टिकल 370' में उनके शानदार परफॉर्मेंस के बाद, सिनेमा में उनकी अगली बड़ी दस्तक है। 'HAQ' में वह एक ऐसी प्रेरणादायक मुस्लिम महिला की भूमिका में हैं जो अन्याय के सामने झुकने से इनकार करती है। गलत तरीके से छोड़ी और बेसहारा की गई, वह अपने और अपने बच्चों के लिए धारा 125 के तहत अपने 'हक' की मांग करते हुए कोर्ट में एक बड़ी लड़ाई लड़ती है।

यहां देखें टीजर

पहली बार साथ आए यामी और इमरान

यामी गौतम धर और इमरान हाशमी इस फिल्म में पहली बार साथ आए हैं। इसमें इमरान हाशमी एक बेहद समझदार और जाने-माने वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यामी एक ऐसी लड़ाई का नेतृत्व कर रही हैं, जो समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि वे किस तरफ हैं। ‘HAQ’ एक प्रेम कहानी के रूप में शुरू होती है और पति-पत्नी के बीच एक निजी विवाद से बढ़कर एक भड़काऊ विषय पर बहस बन जाती है, जो आज भी एक समाधान की मांग करता है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो आस्था, पहचान, उदारवाद, व्यक्तिगत विश्वास और अंत में नीति और कानून, यानी समान नागरिक संहिता (UCC), अनुच्छेद 44 के तहत के बड़े सवालों को उजागर करती है। 'HAQ' 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: 'रामायण' की हीरोइन ने पहना स्विमसूट, दिखाईं कातिलाना अदाएं, फिर भी भड़क गए फैंस, बोले- ऐसी सीता नहीं चाहिए

Zubeen Garg Funeral Live: माइकल जैक्सन के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अब जुबिन का नाम शामिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन