1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पकड़ी गई चोरी! जैस्मिन वालिया की फोटो में लोगों ने हार्दिक पांड्या को ढूंढ निकाला, क्या है डेटिंग रूमर्स का सच?

पकड़ी गई चोरी! जैस्मिन वालिया की फोटो में लोगों ने हार्दिक पांड्या को ढूंढ निकाला, क्या है डेटिंग रूमर्स का सच?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 16, 2024 02:55 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 02:55 pm IST

हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। क्रिकेटर ने हाल ही में अपनी पत्नी नताशा के साथ तलाक का ऐलान किया था और अब उनका नाम एक नई हसीना से जुड़ने लगा है, जिनका नाम है जैस्मिन वालिया।

Hardik Pandya- India TV Hindi
क्या है जैस्मिन और हार्दिक की डेटिंग का सच? Image Source : INSTAGRAM

हार्दिक पांड्या के फैंस अब ये जानने को बेताब हैं कि जैस्मिन वालिया के साथ उनकी रूमर्ड डेटिंग का आखिर सच क्या है? जब से सोशल मीडिया पर दोनों ने एक ही लोकेशन से तस्वीरें शेयर की हैं, नेटिजंस इस बात की सच्चाई जानने के पीछे पड़ गए हैं और इसी कड़ी में कुछ ऐसा ढूंढ निकाला है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि 'दाल में कुछ काला' तो जरूर है। सोशल मीडिया पर हाल ही में जैस्मिन ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ ऐसा दिखा, जिसे लेकर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि फोटो में जैस्मिन के साथ हार्दिक भी मौजूद हैं।

फिर शुरू हुए जैस्मिन-हार्दिक के चर्चे

सोशल मीडिया पर जैस्मिन की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी सेल्फी लेती दिख रही हैं। इसी तस्वीर में बगल में एक हाथ नजर आ रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये हाथ हार्दिक पांड्या का है। क्योंकि, फोटो में ठीक वैसा ही टैटू नजर आ रहा है, जैसा हार्दिक के हाथ पर है। जैसे ही जैस्मिन की ये तस्वीर लोगों ने देखी, क्रिकेटर की लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जाने लगे।

एक ही लोकेशन से शेयर की थीं तस्वीरें

जैस्मिन और हार्दिक की अफवाहें पहली बार तब शुरू हुईं जब क्रिकेटर के फैंस ने देखा कि हार्दिक और जैस्मीन ने इंस्टाग्राम पर एक ही पूल के किनारे से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। दोनों के फोटो-वीडियो के बैकग्राउंड में सुंदर ग्रीक लैंडस्केप था। जैस्मीन ने हाल ही में एक नीली बिकनी में अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पूल के किनारे स्टाइलिश पोज दिया गया था। ठीक इसी लोकेशन से हार्दिक ने भी अपना वीडियो शेयर किया  और जैसे ही ये वीडियो सामने आया हार्दिक और जैस्मिन के डेटिंग की अफवाहें भी शुरू हो गईं।

jasmin walia
Image Source : INSTAGRAMनेटिजंस के बीच जैस्मिन की तस्वीर की चर्चा हो रही है

जुलाई में किया था तलाक का ऐलान

बता दें, पिछले दिनों ही हार्दिक और नताशा ने अपने तलाक का ऐलान किया था। दोनों ने 18 जुलाई को एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, बेटे के लिए दोनों साथ जुड़े रहेंगे। इस खबर के बाद नताशा भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। लेकिन, अब जब हार्दिक के जैस्मिन के साथ डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं तो सोशल मीडिया यूजर अभिनेत्री से माफी मांग रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन