1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लड़खड़ाए हरिप्रसाद चौरसिया तो झट से हेमा मालिनी ने दिया सहारा, फिर ऐसा क्या किया, होने लगीं तारीफें

लड़खड़ाए हरिप्रसाद चौरसिया तो झट से हेमा मालिनी ने दिया सहारा, फिर ऐसा क्या किया, होने लगीं तारीफें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Aug 22, 2024 07:57 am IST,  Updated : Aug 22, 2024 07:57 am IST

बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया और हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हेमा मालिनी हरि प्रसाद चौरसिया को सहारा देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हेमा मालिनी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

Hema Malini- India TV Hindi
हेमा मालिनी। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी अपनी एक्टिंग और डांसिंग शैली के लिए जानी जाती हैं। अपने लंबे करियर में एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दीं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं। 75 साल की हेमा मालिनी आज भी अपनी खूबसूरती, फिटनेस और स्टाइल से नई नवेली हीरोइनों को मात देती हैं। हेमा मालिनी हाल ही मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थी। इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ ही सिंगर अनूप जलोटा और बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया भी नजर आए। इसी इवेंट से एक वीडियो सामने आया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हेमा मालिनी की तारीफें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी तरह ही उनका दिल भी खूबसूरत है। अब आखिर एक्ट्रेस ने इस इवेंट के दौरा ऐसा क्या किया ये आपको बताते हैं। 

लड़खड़ाए हरिप्रसाद तो हेमा ने दिया सहारा

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि हरिप्रसाद चौरसिया कुर्सी पर बैठे हैं। जब उनसे मिलने कोई आता है तो वो खड़े होने लगते हैं, इसी बीच वो लड़खड़ा जाते हैं। उन्हें लड़खड़ाता देख हेमा मालिनी भी घबरा जाती हैं और झट से उन्हें संभालती हैं और उन्हें सहारे से खड़ा करती हैं। इसी बीच अनूप जलोटा पास आकर बरिप्रसाद चौरसिया के पैर छूते हैं। जब हेमा मालिनी देखती हैं कि हरिप्रसाद चौरसिया ठीक से खड़े हो गए हैं तो वो उनका हाथ छोड़ती हैं, लेकिन तभी वो दोबारा लड़खड़ाने लगते हैं। ठीक उनके बगल में खड़ी हेमा मालिनी उन्हें दोबारा संभालती हैं और फिर लगातार उन्हें सहारा देती नजर आती हैं। 

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद लोग हेमा मालिनी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो बड़े दिल की मालिक हैं और उनका दिल भी उनकी तरह ही सुंदर है। एक शख्स ने लिखा, 'हेमा मालिनी जी के दिल में कितनी दया है दिख रहा है, कैसे वो संभल रहीं उनको।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'अंदर बाहर दोनों से हेमा जी खूबसूरत हैं।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, 'ओल्ड इस गोल्ड हेमा मालिनी।' वैसे इस वीडियो से जाहिर हो रहा है कि हेमा मालिनी अपने से बड़ों का पूरा सम्मान करती हैं। 

हेमा मालिनी की फिल्में

ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी अब अभिनय से दूर पूरी तरह से राजनीति का हिस्सा है। दो बार से मथुरा की वो सांसद हैं। उनकी शानदार फिल्मों पर नजर डालें तो उन्होंने 'शोले', 'सीता गीता', 'ड्रीम गर्ल', 'बागबान', 'अली बाबा और 40 चोर', 'क्रांति', 'तुम हसीन मैं जवान' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन