1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हैरी पॉटर' के मशहूर एक्टर का निधन, 63 की उम्र में ली अंतिम सांस

'हैरी पॉटर' के मशहूर एक्टर का निधन, 63 की उम्र में ली अंतिम सांस

 Published : Mar 10, 2025 10:16 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 10:16 pm IST

'हैरी पॉटर' और 'डॉक्टर हू' के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश एक्टर साइमन फिशर-बेकर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके फैंस, दोस्त और परिवार ने उन्हें याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

Simon Fisher Becker Death- India TV Hindi
'हैरी पॉटर' फेम सिमोन फिशर-बेकर का निधन Image Source : INSTAGRAM

'हैरी पॉटर', 'सॉर्सेरर्स स्टोन' और 'डॉक्टर हू' में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर ब्रिटिश एक्टर साइमन फिशर-बेकर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी पीआर टीम, जाफरी मैनेजमेंट के किम बैरी और उनके पति टोनी ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। बैरी ने मेट्रो को दिए गए एक बयान में कहा, 'आज मैंने न केवल साइमन फिशर-बेकर के रूप में एक एक्टर को खोया है, बल्कि 15 साल पुराने दोस्त को भी खो दिया।' साइमन फिशर-बेकर के निधन की दुखद खबर सुनने के बाद, उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया।

हैरी पॉटर के भूत का निधन

बैरी ने फिशर-बेकर के करियर के एक यादगार पल को याद करते हुए कहा, 'मैं उस फोन कॉल को कभी नहीं भूल सकता जो मैंने उन्हें तब किया था जब उन्हें बीबीसी के डॉक्टर हू में डोरियम मोल्दोवर की भूमिका निभाने का ऑफर मिला था।' उनके पति टोनी ने फेसबुक के जरिए दुखद समाचार की पुष्टि की और लिखा, 'सभी को नमस्कार। मैं टोनी हूं, साइमन को लेकर मेरे पास एक बहुत दुखद समाचार है। आज दोपहर 2:50 बजे उनका निधन हो गया। मैं इस अकाउंट को कुछ समय के लिए खुला रखूंगा। मुझे अभी यकीन नहीं है कि मैं फिर से पोस्ट कर पाऊंगा या नहीं। धन्यवाद।' बता दें कि साइमन फिशर-बेकर का निधन रविवार, 9 मार्च 2025 को हुआ, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

साइमन फिशर-बेकर कौन थे?

फिशर-बेकर का करियर टेलीविजन, फिल्म और थिएटर तक फैला हुआ था। उन्हें 'डॉक्टर हू' में नीली चमड़ी वाले ब्लैक मार्केटर डोरियम माल्डोवर के रूप में और 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' में हफलपफ हाउस के दोस्ताना निवासी भूत फैट फ्रायर के रूप में जाना जाता था। वह 'लेस मिजरेबल्स' (2012) में मास्टर ऑफ द हाउस के रूप में भी दिखाई दिए और 'पपी लव', 'द बिल' और 'गेटिंग ऑन' में भी नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन