1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या हैक हो गया है जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट? डिलीट हुईं सारी तस्वीरें

क्या हैक हो गया है जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट? डिलीट हुईं सारी तस्वीरें

 Published : Dec 14, 2021 05:18 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 05:21 pm IST

अपने 49वें जन्मदिन से पहले जॉन अब्राहम के अकाउंट से उनकी साती तस्वीरें डिलीट हो गई हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।

John Abraham- India TV Hindi
क्या हैक हो गया है जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट, डिलीट हुईं सारी तस्वीरें  Image Source : TWITTER/TARAN ADARSH

Highlights

  • जॉन अब्राहम की 9.7 मिलियन से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग है।
  • इंस्टाग्राम पर जॉन अब्राहम 108 लोगों को फॉलो करते हैं।

आखिरी बार फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से सभी पोस्ट और तस्वीरों को हटा दिया है। हालांकि, उन्होंने अपने अकाउंट पर जो रील्स शेयर की हैं, वे अब भी बरकरार हैं। इस बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

बता दें अभिनेता की 9.7 मिलियन से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग है, और खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 108 लोगों को फॉलो करते हैं। यह अभी भी पता नहीं चला है कि ऐसा क्यों हुआ! क्या उसका अकाउंट हैक हो गया या उसने खुद यह कदम उठाने का फैसला किया। वह इस साल 17 दिसंबर को अपना 49वां जन्मदिन मनाएंगे। 

उनके फैंस फिलहाल इस घटना के बारे में उनके बयान का इंतजार कर रहे हैं। 

जॉन का अकाउंट अब इस तरह दिखता है:

John Abraham
Image Source : INSTAGRAM/THEJOHNABRAHAMक्या हैक हो गया है जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट, डिलीट हुईं सारी तस्वीरें 

वर्क फ्रंट की बात करें उन्हें अपनी पिछली रिलीज़ 'सत्यमेव जयते 2' में दिव्या खोसला कुमार के साथ देखा गया था। इस फिल्म के बाद मोहित सूरी की 'एक विलेन 2' में नजर आएंगे, जिसमें अर्जुन कपूर , दिशा पटानी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन