1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिमेश रेशमिया पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से हटा पिता का साया

हिमेश रेशमिया पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से हटा पिता का साया

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 19, 2024 07:04 am IST,  Updated : Sep 19, 2024 07:04 am IST

बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है। संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 87 साल की उम्र में विपिन रेशमिया ने अंतिम सांस ली। अस्पताल में उनकी मौत हुई।

himesh reshammiya- India TV Hindi
हिमेश रेशमिया और विपिन रेशमिया। Image Source : INSTAGRAM

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के घर मातम पसर गया है। हिमेश ने अपने पिता को खो दिया है। ऐसे में उनका परिवार सदमे में है। हिमेश रेशमिया के पिता और संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का बीती रात निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि कोकिलाबेन अस्पताम में 18 सितंबर की रात 8.30 बजे उनकी मौत हुई। उनका अंतिम संस्कार 19 सितंबर को किया जाएगा। 

विपिन ने बेटे हिमेश के गुरु

विपिन अपने बेटे हिमेश रेशमिया के गुरु भी थे और उन्होंने छोटी उम्र से ही उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि सांस लेने में हुई समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भीर्ती कराया गया, जिसके कुछ वक्त बाद ही उन्होंने अंतिम सांस ली। विपिन खुद एक प्रतिभाशाली संगीतकार थे और टीवी शो में अपने काम की वजह से मशहूर हुए थे। हालांकि, उन्होंने संगीत में अपना पूरा करियर नहीं बनाने का फैसला किया क्योंकि वे हिमेश को अपने हुनर ​​को निखारने में मदद करना चाहते थे। उन्होंने बीच में ही अपनी म्यूजिक जर्नी छोड़ दी थी, वो पूरा फोकस हिमेश पर करने लगे थे। उन्होंने एक बार बताया था कि उन्हें अपने बेटे की छोटी उम्र से ही संगीत प्रतिभा पर गर्व था।

यहां देखें पोस्ट

सलमान खान के साथ विपिन ने किया काम

विपिन रेशमिया ने एक बार सलमान खान की फिल्म के संगीत विभाग में काम किया था। इससे हिमेश को ‘भाईजान’ के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाने में भी मदद मिली। ‘खिलाड़ी 786’ अभिनेता, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के साथ एक संगीतकार के रूप में अपनी शुरुआत की। इसके बाद बैक टू बैक वो कई फिल्मों में म्यूजिक बनाते नजर आए। उन्होंने सलमान के साथ ‘किक’ और ‘राधे’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा भी उनके नाम कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इतना ही नहीं वो कई म्यूजिक रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आए। उनके गाए गाने जैसे 'आशिक बनाया' काफी पॉपुलर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन