अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में छाए हैं, जिसका वह जोरों-शोरों से प्रमोशनल कर रहे हैं। फैंस भी उन्हें एक बार फिर पुराने अवतार में देखने को बेताब हैं। इस बीच सुपरस्टार अपने एक नए वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने अपने फैंस को होली की बधाई दी है। लेकिन, उनका ये वीडियो काफी अलग और खास है, क्योंकि अन्य सेलेब्स की तुलना में फैंस को बहुत ही अलग अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने 'भूत' के साथ होली खेलते हुए एक वीडियो साझा करते हुए फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
अक्षय कुमार ने दी होली की शुभकामनाएं
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पास एक भूत का भेष लिए एक महिला आती है, जिसके चेहरे पर एक्टर रंग लगा देते हैं और हंसने लगते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- 'इस होली, डर और नफरत का भूत भगाइए, खुशियों और अपनों के साथ जीवन को रंगीन बनाइए। आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं। सुरक्षित होली खेलें।' अक्षय का ये निराला अंदाज देखने के बाद फैंस भी इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में व्यस्त हैं और बहुत ही अलग अंदाज में अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। उनका होली विश करने वाला वीडियो भी उनकी फिल्म प्रमोशन का ही हिस्सा है, जिसमें वह भूत के चेहरे पर रंग मल रहे हैं। हाल ही में इस अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी का एक गाना भी रिलीज किया गया है, जिसका टाइटल है- 'राम जी आके भला करेंगे।' इस गाने को भी फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
भूत बंगला की रिलीज डेट
अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन किए जाने के बाद अब जाकर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती और तब्बू जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय 'हैवान', 'फिर हेरा फेरी 3' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ेंः 90s की 'फेयर एंड लवली गर्ल', जिनसे नफरत करते थे नाना पाटेकर, करियर के पीक पर छोड़ी थी इंडस्ट्री
32 साल से कायम है इस फिल्म की बादशाहत, आईमडीबी पर मिली है 9.3 रेटिंग, नहीं देखी तो क्या देखा