बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर ही अपने कॉन्सर्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते रोज मुंबई के बांद्रा में हनी सिंह का कॉन्सर्ट हुआ और खूब हंगामा कटा रहा। यहां उत्तेजित युवाओं की भीड़ जमा रही और एक लड़की ने तो फैन्सिंग तोड़कर अंदर घुसने की भी कोशिश की है। इसका वीडियो सामने आया है। 28 मार्च को बांद्रा स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड्स में परफॉर्म करते हुए हनी सिंह ने 'डोप शोप', 'ब्लू आइज़', 'ब्राउन रंग', 'मिलियनेयर', 'देसी कलाकार' और 'लुंगी डांस' जैसे हिट गानों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला फैन को हनी सिंह के परफॉर्मेंस के दौरान बंद गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप से उसे रोकने पर स्थिति और बिगड़ गई और फैन चिल्लाने और अपशब्द कहने लगी। अन्य उपस्थित लोगों द्वारा रिकॉर्ड की गई यह झड़प तुरंत वायरल हो गई और नेटिज़न्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। यह घटना मुंबई शो में भीड़ प्रबंधन को लेकर शिकायतों के बीच हुई है। कई उपस्थित लोगों ने लंबे इंतजार की शिकायत की और आयोजन में खामियों का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया गया कि उचित अनुमति के बिना भी लोग प्रीमियम सेक्शन में प्रवेश करने में सक्षम थे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर और अधिक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
उत्पाती युवाओं के सरदार हैं हनी सिंह
हनी सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है और नशे की लत में फंसकर जिंदगी के कई अनमोल साल भी बर्बाद कर चुके हैं। खास बात ये है कि हनी सिंह उत्तेजित और उत्पाती युवाओं के सरदार हैं और उसी तरह का बर्ताव भी करते रहते हैं। बीते दिनों एक स्टेज से युवाओं को दिल्ली की ठंड में सेक्स करने को लेकर भी एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी। इन दिनों हनी सिंह अपने इंडिया टूर पर हैं और बीते रोज मुंबई में संगीत का मेला लगा रहा। वहीं इस कॉन्सर्ट के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में एक लड़की फैन्सिंग तोड़कर कॉन्सर्ट में घुसने का प्रयास करते भी दिख रही है।
ये भी पढ़ें- Video: चलते कॉन्सर्ट में फैन ने की ऐसी हरकत भन्ना गया सिंगर का माथा, मुंह पर थूका और गंदी गालियों से बिगड़ गया माहौल
Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल ने रचाई शादी, शेयर की ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें