1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर अश्लील और फूहड़ रास्तों पर लौटे हनी सिंह? कॉन्सर्ट में कही ऐसी गंदी बात कि इमेज पर लगा बट्टा, अब वायरल हो गया वीडियो

फिर अश्लील और फूहड़ रास्तों पर लौटे हनी सिंह? कॉन्सर्ट में कही ऐसी गंदी बात कि इमेज पर लगा बट्टा, अब वायरल हो गया वीडियो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 15, 2026 05:02 pm IST,  Updated : Jan 15, 2026 05:02 pm IST

हनी सिंह का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे स्टेज से युवाओं को दिल्ली में पड़ रही ठंड में मौज की एक सलाह दे रहे हैं। लेकिन इस वीडियो के बाद अब हनी सिंह कॉन्ट्रोवर्सी में घिरते दिख रहे हैं और आलोचनाएं झेल रहे हैं।

Honey Singh- India TV Hindi
हनी सिंह Image Source : INSTAGRAM@YOYOHONEYSINGH

बॉलीवुड रैपर और म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह अपने गानों और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। करीब डेढ दशक पहले कथित तौर पर अश्लील और फूहड़ गानों को लेकर पॉपुलर रहने वाले हनी सिंह स्टारडम के चरम पर नशे में ऐसे डूबे थे कि करियर खत्म की कगार पर चला गया था। लेकिन एक बार फिर वापसी की और अपनी गंदी-अश्लील इमेज को वॉश किया। इतना ही नहीं बीते कुछ दिनों से लगातार संगीत की दुनिया में धूम मचा रहे हनी सिंह का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है कि लगता है कि वे फिर से अपने पुराने अश्लील और फूहड़ रास्तों पर चल पड़े हैं। साथ ही उनकी वर्तमान धुली इमेज पर भी बट्टा लगा है और आलोचनाओं में घिर गए हैं। हनी सिंह का ये वायरल वीडियो अब एक नए विवाद को जन्म दे रहा है। आइये समझते हैं कि हनी सिंह ऐसा क्या बोल गए कि बवाल मचा हुआ है। 

दिल्ली की सर्दी में संभोग करो...

लैविश लाइफस्टाइल, मंहगी शराब, लग्जरी जिंदगी और शराबखानों में चल रही बेहिसाब मौज को अक्सर ही अपने गानों में प्रमोट करने वाले हनी सिंह का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में हनी सिंह एक स्टेज पर हैं और नीचे उनके फैन्स खड़े हैं। यहां फैन्स को संबोधित करते हुए हनी सिंह एक अभद्र बात करते हैं और कहाते हैं, 'दिल्ली की ठंड... इन दिनों गाड़ी में संभोग करने में बहुत मजा आता है। प्लीज गाइज आप भी संभोग करें और और प्लीज कॉन्डॉम्स का इस्तेमाल करें।'  इस वाक्य हनी सिंह गालियां भी इस्तेमाल कर रहे हैं जो हम नहीं लिख सकते। अब ये वीडियो वायरल हो गया है और चौतरफा इसकी आलोचना हो रही है। साथ ही लोगों ने उन्हें एक सेलिब्रिटी के तौर पर नैतिक जिम्मेदारियों की धज्जियां उड़ाने का भी कसूरवार ठहराया है। 

इमेज पर लगा तगड़ा बट्टा

वहीं अब इस वीडियो के बाद लोगों ने हनी सिंह को सोशल मीडिया पर घेरना शुरू कर दिया है। साथ ही हनी सिंह को अपनी स्टारडम के लिए नैतिकता की धज्जियां उड़ाने का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। तमाम लोगों ने इस वीडियो और हनी सिंह के इस बयान की आलोचना करते हुए यहां तक कहा है कि उन्हें स्टारडम रास नहीं आ रहा है। हनी सिंह इससे पहले भी अपने करियर के शुरुआती दौर में अपने गंदे और अश्लील गानों को लेकर युवाओं के बीच पॉपुलर रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोगों का तो मानना है कि हनी सिंह ने अपने गंदे गानों से ही लोकप्रियता हासिल की थी और बाद में एक रैपर के तौर पर नाम कमाया। हालांकि पहले दौर के स्टारडम के बाद हनी सिंह नशे में डूब गए थे और करियर से काफी दूर जिंदगी की उहापोह में गुम हो गए थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से हनी सिंह ने लगातार इंटरव्यूज दिए और अपनी इमेज को वॉश करने की कोशिश की। लेकिन इस तरह के वीडियो और उनकी युवाओं को देने वाली सलाह उनकी नैतिक जिम्मेदारियों के लिए उन्हें कटघरे में खड़ा कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें-90 सेकेंड में छूमंतर हो जाएगी उदासी, ऋतिक रोशन ने बताया पूरा नुस्खा, जिंदगी बदल सकती है ये बेशकीमती सलाह

Taskaree: हॉवर्ड से पढ़ा है इमरान हाशमी की सीरीज का ये शैडो विलेन, एक्टिंग ऐसी कि पूरी तस्करी टीम का घूमा दिमाग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन