अक्षय कुमार समेत 2 दर्जन सितारों से सजी फिल्म 'हाउसफुल-5' ने अब तक 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का 5वें दिन तक टोटल कलेक्शन 111.25 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है। हालांकि अब 5 दिनों के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर फिल्म का हर दिन का कलेक्शन घटता है तो इसके हिट होने पर तलवार भी मंडरा सकती है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि अगर फिल्म बजट के हिसाब से कमाई करने में असफल रहती है तो ये इसका डबल एंडिंग वाला नया पैंतरा भी फेल होता दिख रहा है।
हाउसफुल-5 पर लटक रही फ्लॉप की तलवार?
दरअसल अक्षय कुमार स्टारर ये फिल्म बीते 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड के 2 दर्जन से ज्यादा छोटे-बड़े एक्टर्स को इस फिल्म में कास्ट किया गया है। लेकिन खास बात ये है कि 100 करोड़ रुपयों के क्लब में शामिल होने के बाद भी इस फिल्म पर फ्लॉप की तलवार लटक रही है। क्योंकि इस फिल्म का बजट भी 350 करोड़ रुपये है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर इस हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिलती है तो फिल्म बजट के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी हो सकती है। फिल्म को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर ही 350 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करनी होगी। वहीं फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपयों की शानदार ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली और 31 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद तीसरे दिन 32 करोड़, चौथे दिन 13 करोड़ और पांचवें दिन फिल्म ने 10 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की। अब तक फिल्म का कलेक्शन 5 दिनों में 111.25 करोड़ पहुंच गया है। ये सभी आंकड़े सेकनिल्क के मुताबिक हैं।
काम नहीं आएगा नया पैंतरा?
बता दें कि डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की ये फिल्म एक खास नए पैंतरे के साथ रिलीज हुई थी। जिसके तहत फिल्म की कहानी में 2 एंडिंग रखी गई थी। जिन्हें अलग-अलग स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया गया था। इस खास पैंतरे से काफी लोग प्रभावित भी हुए थे। साथ ही इस फिल्म की 2 एंडिंग का ये नया पैंतरा काफी चलने की उम्मीद में भी था। लेकिन अब फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर इस फिल्म ने 350 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई नहीं की तो ये पैंतरा भी फेल हो जाएगा। लेकिन अगर ये फिल्म अपने अगले 2 हफ्तों में 350 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल हो जाती है तो इस पैंतरे को हिट माना जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं। इसके साथ ही जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाकरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, डीनू मोरिया, सौंदर्या शर्मा, रंजीत और निकेतन धीर भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।