1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीम्स वर्ल्ड में गुस्सा बना मजाक, परिणीति चोपड़ा के साथ खूब जमी थी जोड़ी, सुपरहिट फिल्म के बाद बनना पड़ा विलेन

मीम्स वर्ल्ड में गुस्सा बना मजाक, परिणीति चोपड़ा के साथ खूब जमी थी जोड़ी, सुपरहिट फिल्म के बाद बनना पड़ा विलेन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Aug 09, 2025 08:57 pm IST,  Updated : Aug 09, 2025 08:57 pm IST

अर्जुन कपूर के गुस्से का एक 8 साल पुराना वीडियो क्लिप उन्हें सोशल मीडिया एंग्री यंग मैन मीम बना रहा है। हिट हीरो से लेकर हिट विलेन तक अर्जुन कपूर के वायरल मीम की जानते हैं कहानी।

Arjun Kapoor- India TV Hindi
अर्जुन कपूर की वायरल क्लिप का एक सीन Image Source : INSTAGRAM@ARJUNKAPOOR, IRONYFINALBOSS

'एंग्री यंग मैन' वो कल्ट किरदार जिसने 3 दशक तक फिल्मों की कहानियों में लोगों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर खूब सींचा। अब सोशल मीडिया ने ही अर्जुन कपूर को एंग्री यंग मैन घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं अर्जुन के गुस्से की 8 साल पुरानी एक वीडियो उन्हें फिर से मीम्स की दुनिया का वायरल किंग बना रही है। परिणीति चोपड़ा के साथ ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री और एंग्री यंग मैन के किरदार में ही अर्जुन कपूर ने साल 2012 में डेब्यू किया था। फिल्म इशकजादे हिट रही और अर्जुन कपूर हीरो बन गए। अब बीते 3 दिनों से सोशल मीडिया पर अर्जुन का एक लुक लोगों की हंसी और मुस्कान की वजह बन रहा है। 

क्यों वायरल हैं अर्जुन कपूर का गुस्सा?

इन दिनों अर्जुन के वीडियो की एक क्लिप वायरल है और पीछे एक हरियाणवी रंगबाजी अंदाज पेश करता गाना चल रहा है। ये वीडियो 8 साल पुराना है और 2017 में आई फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिकॉर्ड किया गया था। जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर अर्जन के जवाब में 'क्या बात है!' बोल देता है। अर्जुन उसी समय गुस्से से उसे देखने लगते हैं और 2-3 बार रिपोर्टर के बोलने के बाद भी शांत रहते हैं। इस इसी कुछ सेकेंड की क्लिप को लोगों ने वायरल किया और इसमें मीम्स डाल दिए। मीम्स जो रंगदारी दिखाते और जमाक की एक शक्ल पेश करते हैं। 

हिट हीरो से लेकर हिट विलेन तक की करियर जर्नी

अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म इशकजादे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अर्जुन की हीरोइन परिणीति चोपड़ा रही थीं। फिल्म सुपरहिट रही और अर्जुन कपूर को लोगों ने खूब पसंद किया। अर्जुन ने 2013 में फिल्म 'औरंगजेब' की जो फ्लॉप रही। इसके बाद रणवीर सिंह के साथ 'गुंडे' में काम किया। लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि चेतन भगत के नोवेल पर बनी फिल्म 'टू स्टेट्स' ने कमाल कर दिया और आलिया भट्ट के साथ सुपरहिट फिल्म दे दी। इसके बाद अर्जुन कपूर ने फाइंडिंग फैनी, तेवर, की एंड का, हाफ गर्लफ्रेंड, मुबारकां, नमस्ते इंग्लैंड, इंडियाज मोस्ट वांटेड, पानीपत, सरदार का ग्रांडसन, कुत्ते जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ एवरेज रहीं और कुछ ज्यादा नहीं चलीं। इसके बाद साल 2024 में आई फिल्म 'सिंघम अगेन' ने विलेन का किरदार निभाया। जिसमें न केवल अर्जुन कपूर की तारीफ हुई बल्कि फिल्म भी हिट रही। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन