1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'विक्रम वेधा' से सामने आया ऋतिक रोशन का लुक, ओरिजनल विक्रम आर माधवन ने की तारीफ़

'विक्रम वेधा' से सामने आया ऋतिक रोशन का लुक, ओरिजनल विक्रम आर माधवन ने की तारीफ़

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jan 10, 2022 11:40 pm IST,  Updated : Jan 10, 2022 11:40 pm IST

ओरिजिनल फ़िल्म में विक्रम की भूमिका निभाने वाले आर माधवन भी सोशल मीडिया पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने ट्वीट करके तारीफ की है।

'विक्रम वेधा' से सामने आया ऋतिक रोशन का लुक- India TV Hindi
'विक्रम वेधा' से सामने आया ऋतिक रोशन का लुक Image Source : INSTAGRAM- HRITHIK ROSHAN, TWITTER

ऋतिक रोशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'विक्रम वेधा' के निर्माताओं ने एक्शन-थ्रिलर से उनका पहला लुक रिलीज़ कर दिया है जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। एक गैंगस्टर वेधा की भूमिका निभाते हुए ऋतिक रोशन के सेक्सी कुर्ता और एविएटर लुक ने फैंस को उत्साहित कर दिया है।

लोग कमेंट करके ऋतिक रोशन की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऋतिक बहुत अच्छे लंगेगे फिल्म में। किसी ने उनके लुक की तारीफ की तो किसी ने लिखा कि वो फिल्म के लिए उत्साहित हैं। 

ओरिजिनल फ़िल्म में विक्रम की भूमिका निभाने वाले आर माधवन भी सोशल मीडिया पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,"अब ये है वेधा, मैं इसे देखना चाहता हूं, वाव भाई... ये एपिक है... डैम।''

पिछले साल के अंत में सुपरस्टार ने उस वक़्त इंटरनेट पर तहलका मचा दिया जब उन्होंने महामारी के बाद सेट पर अपनी वापसी की घोषणा करते हुए अपनी टीम के साथ सेट पर स्लो-मोशन में हीरो स्टाइल में एंट्री लेते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन