1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गर्लफ्रेंड' सबा आजाद ने गाने से ऋतिक को किया खुश, एक्टर ने कमेंट कर के बता दी दिल की बात

'गर्लफ्रेंड' सबा आजाद ने गाने से ऋतिक को किया खुश, एक्टर ने कमेंट कर के बता दी दिल की बात

 Published : Mar 07, 2022 03:48 pm IST,  Updated : Mar 07, 2022 04:10 pm IST

Hrithik Roshan-Saba Azad: एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। सबा इन दिनों अपने घर की कमी महसूस कर रही है। इसी बीच सबा आजाद ने एक बांग्ला गीत गाया।

Hrithik Roshan- India TV Hindi
सबा और ऋतिक Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों चर्चा में
  • ऋतिक ने सबा आजाद के वीडियो पर दिल की बात लिखी
  • ऋतिक के कमेंट पर सबा ने भी जवाब दिया

Hrithik Roshan-Saba Azad: एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। सबा इन दिनों अपने घर की कमी महसूस कर रही है। इसी बीच सबा आजाद ने एक बांग्ला गीत गाया। उस गाने का वीडियो शेयर किया जिस पर ऋतिक का दिल आ गया। ऋतिक ने सबा आजाद के वीडियो पर दिल की बात लिख डाली और फिर सबा ने भी उस पर रिप्लाय किया।

सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म ‘गूपी जाने बाघा बायने’ का गाना गाकर सबा आजाद ने पोस्ट किया था। कैप्शन में सबा ने लिखा है-  "घर पर बीमार हैं और गाने के अलावा और कुछ करने की हिम्मत नहीं। जब मैं छोटी थी तो मेरे माता-पिता ने मुझे क्लासिक फिल्म ‘गोपी जाने बाघा बायने’ का कैसेट टेप दिया। उस समय मैं बांग्ला बिल्कुल नहीं समझती थी, फिर भी यह बहुत जल्दी मेरा पसंदीदा कैसेट टेप बन गया...।"

यह भी पढ़ें- TMKOC: 'बबीता जी' को देख पिघल गए 'जेठालाल', फैंस बोले- अरे यहां भी शुरू हो गए...

उसी पोस्ट पर ऋतिक ने लिखा है- "आप अद्भूत इंसान हो।" उसके जवाब में सबा ने लिखा है- और आप सबसे दयालु हैं..." यहां पर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। जान लें, दोनों को डेट पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद अक्सर ये साथ दिख रहे हैं।

saba and hrithik
Image Source : INSTAGRAMसबा और ऋतिक के कमेंट्स

यह भी पढ़िये- SaReGaMaPa 2022 Winner : जानिए 19 साल की Neelanjana Ray के बारे में सबकुछ

बता दें, सबा आजाद ऋतिक के परिवार के दिल में बसती दिख रही हैं। सबा आजाद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया था। दरअसल, सबा को अपने घर की याद सता रही थी। इस बात की जानकारी जब ऋतिक के परिवार को मिली तो उन्होंने सबा के लिए स्वादिष्ट खाना बनाकर भेज दिया था। उससे पहले सबा को ऋतिक के घर पर बुलाया भी गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन