1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ileana D'cruz का प्रेग्नेंसी में बढ़ गया इतना वजन, फैंस को बताई अपनी आपबीती

Ileana D'cruz का प्रेग्नेंसी में बढ़ गया इतना वजन, फैंस को बताई अपनी आपबीती

 Written By: IANS Edited By: Poonam Shukla
 Published : Jun 24, 2023 05:02 pm IST,  Updated : Jun 24, 2023 05:02 pm IST

इलियाना डिक्रूज ने बच्चा होने से पहले अपने फैंस के लिए आस्क मी एनिथींग सेशन रखा, जिसमें उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या बोला।

Ileana D'Cruz instagram- India TV Hindi
Ileana D'Cruz Image Source : ILEANA D'CRUZ INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने वजन बढ़ने के बारे में बात की। इलियाना इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग सेशन' में अपन फैंस के सवालों का जवाब दे रही थी। इस दौरान एक यूजर ने वजन से संबंधित सवाल पूछा। फैन ने इलियाना से पूछा कि क्या बढ़ते वजन से उन्हें परेशानी हो रही है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि शुरूआत में यह सवाल उन्हें परेशान कर देता था लेकिन, अब उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

The Kapil Sharma Show: Kartik Aaryan को सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी मारते हैं लाइन, देखिए मजेदार वीडियो

बढ़ता वजन

उन्होंने बताया कि उन्हें कभी-कभी अच्छा महसूस नहीं होता है, लेकिन उनका सपोर्ट सिस्टम, जो लोग उनसे प्यार करते हैं, वे उन्हें याद दिलाते रहते हैं कि उनके अंदर एक छोटे बच्चा बन रहा है, उन्होंने कहा मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप प्रेग्नेंट होते हैं तो बहुत से लोग आपके वजन को लेकर कमेंट करते हैं। जब आप डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाते हैं तो उनसे भी कोई मदद नहीं मिलती है, उन्हें हर बार आपका वजन लेना पड़ता है इसलिए यह हर बार आपके दिमाग में रहता है।

Adipurush के बदले डायलॉग, अब 'जलेगी तेरे बाप की नहीं ये बोलेंगे 'हनुमान जी'

सबसे खूबसूरत पल

उन्होंने कहा, मैं बस यह कहना चाहती हूं कि पिछले कुछ महीनों में मेरे शरीर में जो बदलाव आया है वह मुझे पसंद है। यह एक बहुत अद्भुत जर्नी है और हां, मैं इंसान हूं और ऐसे भी दिन आते हैं जब आपको अच्छा महसूस नहीं होता, लेकिन मेरे पास कमाल का सपोर्ट सिस्टम और लोग हैं जो मुझे प्यार करते हैं और मुझे याद दिलाते हैं । इसलिए वजन मायने नहीं रखता। इस पर मत जाइए कि प्रेग्नेंसी के दौरान कितना वजन बढ़ना ठीक है। जितना हो सके खुश रहिए स्वस्थ रहिए और अपने शरीर की सुनिए। वही करिए जो सही लगे।''एक अन्य यूजर ने उनसे पहली बार अपने बच्चे की दिल की धड़कन सुनने के बारे में पूछा। इलियाना ने इसे अब तक अनुभव किए गए सबसे खूबसूरत पलों में से एक बताया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन