1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान की हीरोइन दूसरी बार बनी मां, नन्हे मेहमान का फैन्स को कराया दीदार, आथिया शेट्टी ने दी बधाई

सैफ अली खान की हीरोइन दूसरी बार बनी मां, नन्हे मेहमान का फैन्स को कराया दीदार, आथिया शेट्टी ने दी बधाई

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 28, 2025 11:28 am IST,  Updated : Jun 28, 2025 11:29 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने दूसरे बच्चे की झलकियां फैन्स के साथ शेयर की हैं। बीते 19 जून को दूसरी बार मां बनीं इलियाना को बधाइयां मिल रही हैं।

ileana d'cruz- India TV Hindi
इलियाना डिक्रूज Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनी हैं और अपने बच्चे की झलक भी फैन्स के साथ शेयर की है। साल 2014 में आई फिल्म हैप्पी एंडिंग में सैफ अली खान की हीरोइन रहीं इलियाना डिक्रूज ने जैसे ही अपने दूसरे बेबी की तस्वीर शेयर की तो बधाइयों का तांता लग गया। बॉलीवुड के तमाम सितारों समेत फैन्स ने भी उन्हें दूसरी बार मां बनने की बधाई दी है। एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने भी प्यार भरा बधाई संदेश इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है। इलियाना ने लिखा, 'मेरा दिल बहुद भर गया है।' 

19 जून को दिया था जन्म

बता दें कि इलियाना ने बीते 19 जून को अपने दूसरे बेबी को जन्म दिया है। अब 28 जून को इसकी तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका चोपड़ा ने भी इलियाना को मां बनने की बधाई दी है। इलियाना ने अपने दूसरे बच्चे जो बेटा है का नाम 'केनू राफे डोलान' (Keanu Rafe Dolan) रखा है। इलियाना ने 2 साल पहले अपने पति माइकल डोलान से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इलियाना ने अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखा है और अपने पति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। साल 2023 में ही इलियाना मां बनी थीं और एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद अब इलियाना एक बार फिर मां बनी हैं और अब बधाइयां ले रही हैं। 

35 फिल्मों में काम कर चुकीं इलियाना डिक्रूज

बता दें कि इलियाना डिक्रूज अपने करियर में अब तक 35 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं इलियाना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में भी दी हैं। साल 2012 में आई फिल्म 'बर्फी' में इलियाना ने प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। इलियाना ने साल 2006 में आई फिल्म 'देवदासू' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में दीं और स्टार बन गईं। साल 2012 में इलियाना ने बर्फी फिल्म से बॉलीवुड में अपनी करियर जर्नी शुरू की थी। इसके बाद इलियाना अब तक 35 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं और सैफ अली खान जैसे सितारों के साथ भी ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन