1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चार्मिंग लुक्स वाले एक्टर इमरान खान इस फिल्म से करेंगे कमबैक! 'डेल्ही बेली' फिल्म के डायरेक्टर ने दिया हिंट

चार्मिंग लुक्स वाले एक्टर इमरान खान इस फिल्म से करेंगे कमबैक! 'डेल्ही बेली' फिल्म के डायरेक्टर ने दिया हिंट

 Published : Jun 01, 2024 05:27 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 05:27 pm IST

फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से दर्शकों का दिल जीतने के बाद इमरान खान लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। हालांकि फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में 'डेल्ही बेली' फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव ने उनके कमबैक को लेकर एक इंटरव्यू में बातचीत की है।

Imran khan, Delhi Belly- India TV Hindi
इमरान खान इस फिल्म से करेंगे कमबैक! Image Source : X

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स है जो अपने धमाकेदार डेब्यू फिल्म के बाद अचानक कहीं गायब से हो गए। इस लिस्ट में इमरान खान का नाम भी शुमार है। जी हां, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे इमरान खान। चार्मिंग लुक्स और चॉकलेटी चेहरे वाले वाले एक्टर इमरान खान ने ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली फिल्म से ही इमरान खान रातों रात स्टार बन गए थे। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई थीं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पंसद आई थी। इसके बाद वह 'डेल्ही बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'आई हेट लव स्टोरीज' जैसी कई और शानदार फिल्मों में नजर आए। लेकिन इन दिनों इमरान खान लंबे समय के फिल्मी पर्दे से दूर हैं। ऐसे में फैंस अपने फेवरेट एक्टर के कमबैक का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अब इमरान जल्द ही पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। 

'डेल्ही बेली 2' में री-एंट्री करेंगे इमरान!

दरअसल, हाल ही में 'डेल्ही बेली' फिल्म के डायरेक्टर ने इंडिया टीवी के साथ बातचीत में इसका हिंट दिया है। इंटरव्यू के दौरान जब डायरेक्टर अभिनय देव 'डेल्ही बेली 2' को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि क्या इमरान खान इस फिल्म से कमबैक करेंगे? तो इस सवाल का जबाव देते हुए अभिनय देव ने कहा कि- 'इसका जबाव आपको अगले साल ही मिलेगा, इस साल नहीं। अब आप समझ लीजिए इसका मतलब क्या है।' अब अभिनय देव के इस जबाव से  कही न कही ये तो साफ हो गया है कि वो 'डेल्ही बेली 2' लेकर आ रहे हैं। हालांकि इस फिल्म में इमरान की री एंट्री होगी या नहीं इसका जबाव जानने के लिए आपको अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल इमरान खान से जुड़ी इस खबर से फैंस के बीच उन्हें एक बार फिर स्क्रीन पर देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 

 'कट्टी बट्टी' में आखिरी बार स्क्रीन पर दिखे थे इमरान खान

बता दें कि इमरान खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार इमरान खान को फिल्म 'कट्टी-बट्टी' में देखा गया था। उनकी यह फिल्म साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से इमरान खान किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। इतना ही नहीं वह मीडिया के कैमरे से भी दूर रहते हैं। कुछ समय पहले उन्हें मामा आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी में देखा गया था। हालांकि वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के जुड़े रहते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन