1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लैला मजनू' के बाद 'हीर रांझा' ला रहे इम्तियाज अली, खास अंदाज में किया ऐलान, फिर जमेगी तृप्ति-अविनाश की जोड़ी?

'लैला मजनू' के बाद 'हीर रांझा' ला रहे इम्तियाज अली, खास अंदाज में किया ऐलान, फिर जमेगी तृप्ति-अविनाश की जोड़ी?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 15, 2026 08:35 am IST,  Updated : Feb 15, 2026 08:35 am IST

इम्तियाज अली ने अब एक और लव स्टोरी का ऐलान कर दिया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्ममेकर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हीर रांझा' का ऐलान किया, जिसने फैंस के दिलों में हलचल पैदा कर दी है।

heer ranjha- India TV Hindi
इम्तियाज अली ने किया हीर रांझा का ऐलान। Image Source : INSTAGRAM/@IMTIAZALIOFFICIAL

इम्तियाज अली ने हिंदी सिनेमा को अब तक कुछ बेहद खूबसूरत लव स्टोरीज दी हैं। 'जब वी मेट' और 'लैला मजनू' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले इम्तियाज अली अब एक और लव स्टोरी लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं और इस लव स्टोरी के लिए उन्होंने एकता कपूर से हाथ मिलाया है। साल 2018 में इम्तियाज अली और एकता कपूर ने साथ मिलकर 'लैला मजनू' बनाई थी, जो री-रिलीज होने पर हर तरफ छा गई और अब दोनों साथ मिलकर 'हीर रांझा' की लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को की गई। इम्तियाज अली ने एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म का ऐलान किया, मगर अब तक स्टार्स के नाम का खुलासा नहीं किया  है।

साजिद अली होंगे निर्देशक

एकता कपूर और इम्तियाज अली ने 14 फरवरी को 'हीर रांझा' का ऐलान किया। एक एनिमेशन वीडियो के जरिए फिल्म की घोषणा की गई। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कुछ प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं। लैला मजनू से हीर रांझा की विरासत यूं ही आगे बढ़ती रहेगी।' इसी के साथ मेकर्स ने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है और इसके निर्देशक साजिद अली हैं। हालांकि, अब तक ये नहीं बताया है कि फिल्म में हीर और रांझा का किरदार कौन प्ले करने वाला है।

अनाउंसमेंट से खुश हुए लोग

इम्तियाज अली के इस अनाउंसमेंट से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी खुशी की लहर दौड़ गई। कई ने कमेंट करते हुए इस फिल्म के अनाउंसमेंट पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। एक यूजर ने लिखा- 'हमें अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी वापस चाहिए।' एक अन्य ने लिखा - 'फिल्म का इंतजार है, लेकिन फिर से दिल टूटने वाला है।' एक और लिखता है- 'अगर फिर से लैला-मजनू वाली स्टार कास्ट तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी हुए तो ये फिल्म हिट होने वाली है।' ज्यादातर यूजर कमेंट करते हुए फिल्म में अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी को देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स इस फिल्म में लीड रोल में किसे लेते हैं, ये तो समय ही बताएगा।

पुरानी लव स्टोरी को मॉडर्न अंदाज में करेंगे पेश?

'हीर रांझा' असल में 'लैला मजनू' फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो प्यार की सदियों पुरानी कहानी को नए जमाने के दर्शकों के साथ जोड़ेगी। यानी लव स्टोरी तो पुरानी होगी, लेकिन इसे आज के दर्शकों के हिसाब से मॉडर्न अंदाज में पेश किया जा सकता है, जैसा की लैला-मजनू में देखने को मिला था। 2018 में रिलीज हुई लैला मजनू की बात करें तो ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन काफी चर्चा में रही और जब 2024 में फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया तो इसने 11.50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था

ये भी पढ़ेंः रणबीर कपूर के मन को भाई 'धुरंधर', रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ, 'लव एंड वॉर' और 'एनिमल पार्क' पर दिया अपडेट

'धुरंधर' के हिट डायलॉग के लिए सनी देओल को मिले थे पैसे? मुस्कुराकर दिया जवाब, बताया रॉयल्टी का सच

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन