1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इंडियन आइडल 14' में करिश्मा कपूर को आई इस शख्स की याद, सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस

'इंडियन आइडल 14' में करिश्मा कपूर को आई इस शख्स की याद, सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस

 Published : Nov 25, 2023 07:33 am IST,  Updated : Nov 25, 2023 07:33 am IST

'इंडियन आइडल 14' के आने वाले एपिसोड में करिश्मा कपूर बतौर गेस्ट जज जर आने वाली हैं। हालांकि इससे पहले सोनी टीवी ने 'इंडियन आइडल 14' का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें करिश्मा कपूर फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।

Karishma Kapoor- India TV Hindi
'इंडियन आइडल 14' में इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर Image Source : DESIGN

करिश्मा कपूर भले ही अब फिल्मों से दूर है लेकिन एक्ट्रेस अकसर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 49 साल की उम्र में भी लोलो अपने लुक से लोगों के बीच छाई रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनका लुक नहीं बल्कि उनका सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' को दौरान रोना है, जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

'इंडियन आइडल 14' में बतौर गेस्ट जज नजर आएंगी करिश्मा

दरअसल 'इंडियन आइडल 14' को टीवी पर दस्तक दिए हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। इस शो को इस बात विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और कुमार सानू जज कर रहे हैं। वहीं इस सो में गेस्ट जज के तौर पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आते रहते हैं। ऐसे में  'इंडियन आइडल 14' इस वीक के एक एपिसोड में करिश्मा कपूर नजर आएंगी। इस दौरान एक एक कंटेस्टेंट का गाना सुनकर करिश्मा किसी को याद कर के रोने लग जाती हैं। जानिए आखिर किसकी याद में एक्ट्रेस इस तरह से इमोशनल हो जाती हैं। 

अपने दादा राजकपूर की याद में खूब रोईं करिश्मा

दरअसल हाल ही में सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'इंडियन आइडल 14' का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें 'इंडियन आइडल 14' की कंटेस्टेंट महिमा भट्टाचार्जी करिश्मा के दादा राजकपूर के लुक में नजर आती हैं। इसके साथ ही महिमा को राजकपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का गाना 'जीना यहां मरना यहां' गाते हुए सुना जा सकता है। इसी गाने को सुनकर करिश्मा कपूर इमोशनल हो जाती हैं। करिश्मा कपूर कहती हैं, 'इस गाने के जो शब्द यही हम लोग हैं।' इसके बाद करिश्मा कपूर अपने दादा राजकपूर को याद करते हुए सबके सामने ही फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं। वहीं करिश्मा कपूर को रोता देख वहां मौजूद बाकी के जज और कंटेस्टेंट भी इमोशनल हो जाते हैं। करिश्मा का ये वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इन्हें भी पढ़ेंः 

राखी सावंत ने इन 7 कंट्रोवर्सी से बटोरी सुर्खियां, जानिए नीरू भेदा कैसे बनी ड्रामा क्वीन

अमिताभ बच्चन ने बेटी को तोहफे में दिया जुहू स्थित बंगला 'प्रतीक्षा', दिवाली से पहले श्वेता बच्चन बनी घर की मालिक

सलमान खान ने पिता सलीम के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, तस्वीर शेयर करके दिखाया असली 'टाइगर'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन