1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राखी सावंत ने इन 7 कंट्रोवर्सी से बटोरी सुर्खियां, जानिए नीरू भेदा कैसे बनी ड्रामा क्वीन

राखी सावंत ने इन 7 कंट्रोवर्सी से बटोरी सुर्खियां, जानिए नीरू भेदा कैसे बनी ड्रामा क्वीन

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Nov 25, 2023 06:00 am IST,  Updated : Nov 25, 2023 06:19 am IST

राखी सावंत का आज जन्मदिन है, वह 45 साल की हो गई हैं। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस का हमेशा विवादों से गहरा नाता रहा है। आइए जानते हैं कि राखी सावंत के जीवन से जुड़ीं ये कंट्रोवर्सीज...

Rakhi Sawant birthday- India TV Hindi
Rakhi Sawant birthday Image Source : X

नई दिल्लीः बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आज शनिवार 25 नवंबर को 45 साल की हो गईं हैं। वह एक ऐसा नाम हैं जो सुर्खियां बटोरने के लिए जानी जाती हैं। चाहे वह उनके विवादास्पद बयान हों या उनके अनोखे अंदाज या फिर उनकी शादी और तलाक... वह सुर्खियों में रहने का मौका कभी नहीं छोड़तीं। राखी ने 'परदेसिया' जैसे म्यूजिक वीडियो और 'मोहब्बत है मिर्ची' जैसे 'आइटम नंबर' से बॉलीवुड में पहचान बनाई। वह 'मैं हूं ना' और 'मस्ती' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। आज हम राखी सावंत के जीवन से जुड़े कुछ विवादों पर एक नजर डालते हैं...

1. मीका सिंह ने किया था जबरन किस

राखी साल 2006 में उस समय सुर्खियां में छाईं जब गायक मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी में सबके सामने उन्हें जबरन किस कर लिया। राखी इस बात ने काफी नाराज हुईं और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यह मामला पूरे देश में चर्चा में छाया रहा। 

2. बॉयफ्रेंड को मारे थे कई थप्पड़

'नच बलिए 3' और 'जरा नचके दिखा' शो में राखी सावंत और अभिषेक की जोड़ी ने खूब नाम कमाया। दोनों ने रिलेशनशिप को सबके सामने स्वीकार किया। लेकिन साल 2011 में वेलेंटाइन डे पर राखी ने अभिषेक के साथ रिश्ते खत्म कर लिए। क्योंकि उन्हें यह पता चला कि अभिषेक धोखेबाज हैं। जब वह माफी मांगने राखी के घर पहुंचे तो उन्होंने मीडिया के सामने कई थप्पड़ मारे।

3. कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर कही थी ये बात

राखी मनोरंजन उद्योग के उन कुछ नामों में से हैं जिन्होंने खुले तौर पर प्लास्टिक सर्जरी की बात स्वीकार की। 'कॉफ़ी विद करण 2' में उन्होंने कहा था, "जो भगवान नहीं देता, वो डॉक्टर देते हैं।"

4. सनी लियोनी पर किया था वार

राखी सावंत ने सनी लियोनी पर कई बार विवादित बयान दिए। सनी के प्रोफेशन, लुक्स, बॉलीवुड करियर को लेकर राखी ने विरोध भी किया और यहां तक कहा कि सनी को भारत में प्रवेश नहीं देना चाहिए क्योंकि वह देश के युवाओं को बर्बाद कर रही हैं।

5. शर्लिन चोपड़ा से हुआ विवाद 

फिल्म निर्माता साजिद खान की 'बिग बॉस 16' के घर में भागीदारी को लेकर राखी और शर्लिन के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों ने अपमानजनक टिप्पणियों के लिए एक-दूसरे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया।

6. रितेश के संग शादी सच या झूठ?

राखी ने साल 2019 में अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं और यह दावा किया कि उनकी शादी हो गई है। लेकिन 2 साल तक उनके पति सामने नहीं आए, फिर रितेश सीधे राखी के साथ 'बिग बॉस 15' में नजर आए। बाहर आते ही दोनों ने रिश्ता खत्म कर लिया। लोग अब तक इस शादी को पब्लिसिटी स्टंट कहते हैं। 

7. नीरू भेदा बनीं राखी सावंत और अब हैं फातिमा दुर्रानी

राखी सावंत का नाम का असली नाम नीरू भेदा है। उन्होंने स्क्रीन नेम राखी सावंत रखा। इसके बाद राखी ने बाते साल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के संग शादी का खुलासा किया। शादी के लिए राखी ने इस्लाम धर्म अपनाया और उनका नाम फातिमा दुर्रानी हो गया। जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ और आदिल को जेल तक हुई। 

इन्हें भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन ने बेटी को तोहफे में दिया जुहू स्थित बंगला 'प्रतीक्षा', दिवाली से पहले श्वेता बच्चन बनी घर की मालिक

सलमान खान ने पिता सलीम के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, तस्वीर शेयर करके दिखाया असली 'टाइगर'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन