1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाथ में फोन लिए टशन दिखाते स्पाॅट हुए करीना के लाडले तैमूर, क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

हाथ में फोन लिए टशन दिखाते स्पाॅट हुए करीना के लाडले तैमूर, क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

 Published : Jan 13, 2024 06:00 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 10:56 pm IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान अकसर अपने क्यूटनेस की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की वीडियोज वायरल होती रहती, जिसे देख लोग उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो जाते हैं। हाालंकि इस बार तैमूर किसी और वजह से लाइमलाइट में हैं, जानिए क्या... ?

Taimur Ali Khan- India TV Hindi
हाथ में फोन पकड़े नजर आए तैमूर Image Source : DESIGN

करीना कपूर अकसर अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं। अब हाल ही में उन्हें उनकी मां बबीता कपूर, पापा रणधीर कपूर और बहन करिश्मा कपूर के साथ लंच पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान करीना के दोनों लाडले जेह-तैमूर भी नजर आए। इस दौरान की कुछ वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। हालांकि इस दौरान जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो हैं तैमूर ने। दरअसल इस दौरान तैमूर अपने हाथ में मोबाइल फोन लिए नजर आए है। इतनी छोटी सी उम्र में उनके हाथ में फोन देख फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। 

तैमूर के हाथ में दिखा फोन

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि तैमूर रोस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके एक हाथ में पेपर बैग दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरे हाथ में वो बड़े ही टशन वाले अंदाज में फोन पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जिसपर लाल कलर का कवर दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हर तरफ तैमूर की ही चर्चा हो रही है। बता दें कि तैमूर अली खान 20 दिसंबर को 7 साल के हो गए हैं। ऐसे में 7 साल की उम्र में उनके हाथ में फोन दिखना वैसे तो फैंस को हैरान कर रहा है। हालांकि इस दौरान तैमूर का अंदाज फैंस का दिल भी जीत रहा है। फिलहाल तैमूर के इस वीडियो पर फैंस जमकर अपने-अपने रिएक्शन भेज उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

इतनी सी उम्र में ही काफी टैलेंटेड हैं तैमूर

बता दें कि तैमूर क्यूट होने के साथ-साथ काफी टैलेंटेड भी हैं। अभी हाल ही में उन्होंने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं पिछले साल उन्हें ताइक्वांडो में पीली बेल्ट मिली थी, जिसकी खुशी करीना कपूर ने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं तैमूर अली खान ताइक्वांडो के अलावा भी और कई खेलों में काफी एक्सपर्ट हैं। उन्हें अकसर क्रिकेट, फुटबॉल, शतंरज जैसे गेम खेलते हुए देखा जाता है। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते है कि इतनी सी उम्र में ही तैमूर कितने टैलेंटेड हैं। 

ये भी पढ़ें:

नहीं रहीं मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे, जीते थे 3 पद्म पुरस्कार

राहा कपूर के बाद अब इस स्टार किड की नीली आंखों की हो रही चर्चा, लुक में भी किसी हीरो से कम नहीं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन