1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तुम नीच इंसान हो, नीच ही मरोगे', एक ओर भारत ने जीता मैच तो दूसरी तरफ X पर भिड़े जावेद अख्तर, लगाई इस शख्स की वाट

'तुम नीच इंसान हो, नीच ही मरोगे', एक ओर भारत ने जीता मैच तो दूसरी तरफ X पर भिड़े जावेद अख्तर, लगाई इस शख्स की वाट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 24, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Feb 24, 2025 02:49 pm IST

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक मुद्दों हो या कोई और वो अपनी राय जरूर रखते हैं। अब हाल में ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत पर एक पोस्ट किया, जिस पर एक शख्स ने भद्दे कमेंट से उन्हें गुस्सा दिला दिया।

Virat kohli javed akhtar- India TV Hindi
विराट कोहली और जावेद अख्तर। Image Source : INSTAGRAM

दुबई में आयोजित 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए के मैच में भारत ने अपने पाकिस्तान को छह विकेट से करारी शिक्सत दी। इस जीत का जश्न पूरे देश में देखने को मिला। बॉलीवुड में भी इसका सेलिब्रेशन देखने को मिला। इसी कड़ी में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार जावेद अख्तर ने भी एक्स पर एक ट्वीट शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी और खुशी जाहिर करते हुए विराट कोहली की जमकर तारीफ की। एक ओर वो भारत की जीत पर काफी खुश थे, वहीं दूसरी ओर उनकी भिड़ंत एक ट्रोलर से हो गई। ट्रोलर के भद्दे कमेंट ने जावेद अख्तर को गुस्सा दिला दिया और इसके बाद वो उसकी क्लास लगाने में जरा भी पीछे नहीं रहे और जमकर खरी खोटी सुनाई। 

क्या है पूरा मामला

टीम इंडिया की जीत और विराट कोहली के 51वें वनडे शतक का जश्न मनाते हुए जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'विराट कोहली, जिंदाबाद, हमें तुम पर बहुत गर्व है।' इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'जावेद, बाबर के बाप कोहली हैं, बोलो जय श्री राम।' यूजर के इस अटपटे कमेंट ने जावेद अख्तर को गुस्सा दिया दिया। इस हरकत पर गीतकार भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'मैं तो सिर्फ यही कहूंगा कि तुम एक नीच इंसान हो और नीच ही मारोगे। तुम क्या जानो देश प्रेम क्या होता है।' अब जावेद का ये पोस्ट वायरल हो गया है और लोग उनके इस मुंह तोड़ जवाब की तारीफ कर रहे हैं। 

यहां देखें पोस्ट

एक और शख्स को दिया करारा जवाब

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने संगीतकार की पोस्ट पर लिखा, 'आज सूरज कहां से निकला। अंदर से दुख होगा आपको। इस यूजर को जवाब देते हुए अख्तर ने लिखा, 'बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे तब मेरे आजादी के लिए जय और काला पानी में थे। मेरी रगों में देश प्रेम का खून है और तुम्हारी रागों में अंग्रेजों के नौकरों का खून है। इस अंतर को भूलो नहीं। जावेद के बारे में कही गई ऐसी बातों पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और गीतकार का समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ घटिया लोग कभी नहीं सुधरेंगे। लेकिन आप सही कह रहे हैं सर।'

जावेद के नाम हैं ये अवॉर्ड

जावेद अख्तर एक ऐसे गीतकार हैं जो अपनी राय लोगों के बीच बिना डरे रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कहानियों और गानों के जरिए भी एक अलग नरिया पेश करने की हर बार कोशिश की है। जावेद अख्तर के करियर की बात करें तो उन्होंने 'शोले' के अलावा 'दुनिया', 'खेल', 'डॉन', 'जंजीर', 'मिस्टर इंडिया' और 'नमस्ते लंदन' जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए उन्हें फिल्मफेयर, नेशनल अवॉर्ड के साथ-साथ पद्म भूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन