अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और नील नितिन मुकेश ने शारीरिक और मानसिक विकास में योग की अहमियत पर जोर दिया। ANI से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया कि कैसे हर उम्र के लोग योग को अपना सकते हैं। शेट्टी ने कहा, 'फिट रहने के लिए रेगुलर रहना बहुत जरूरी है। आप जो भी करें उसे रोज़ाना करना बहुत जरूरी है। कभी-कभी योग बहुत उबाऊ लग सकता है। लेकिन यह सब सांस लेने, स्ट्रेचिंग और जिंदगी के बारे में है। लंबी जिंदगी या वजन घटाने के लिए, सिर्फ सांस लेने की प्रक्रिया ही आपकी मदद कर सकती है। प्राणायाम और आसन आपकी मदद करते हैं। यह किसी खास उम्र तक सीमित नहीं है। बच्चों में सब्र बढ़ाने, सांस लेने की क्षमता बेहतर करने और एंग्जायटी या डिप्रेशन को कंट्रोल करने के लिए भी योग उतना ही जरूरी है।'
नरेंद्र मोदी की भी तारीफ
एक्टर ने योग की पहुंच बढ़ाने और इसके भारतीय मूल की ओर दुनिया का ध्यान खींचने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहम योगदान की भी तारीफ की।
उन्होंने कहा, 'योग दिवस की शुरुआत करके, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबित कर दिया है कि योग भारत का है।'इसी तरह एक्टर नील नितिन मुकेश ने मानसिक फ़िटनेस के महत्व पर जोर दिया। एक्टर ने ANI को बताया, 'मेरा मानना है कि फ़िटनेस की शुरुआत खुद से होती है। अगर आप फ़िटनेस में यकीन रखते हैं तो मानसिक रूप से फ़िट रहना और अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी है। योग हमें यही सिखाता है। आज के दौर में युवा ज़िंदगी में कुछ हासिल करने की जल्दबाजी में दिखते हैं। योग इस दबाव को संतुलित करने में मदद करता है। यह हमें खुद पर ध्यान केंद्रित करना और एंग्जायटी (बेचैनी) को कंट्रोल करना सिखाता है।'
क्या है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम?
नील नितिन मुकेश ने PM मोदी की जमकर तारीफ़ की और उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मैं बहुत कुछ सीखता हूं और उनसे बहुत प्रभावित हूं। आज भी जिस ऊर्जा के साथ वे हमारे देश को आगे बढ़ा रहे हैं, मुझे यकीन है कि हर कोई उनसे बहुत कुछ सीख रहा है।' एक्टर ने अपनी फ़िटनेस रूटीन के बारे में भी बात की और बताया कि उनकी बेटी ने धीरे-धीरे एक हेल्दी रूटीन अपनाना शुरू कर दिया है, जिसमें अनुशासन, सही तरह से सांस लेना और स्ट्रेचिंग शामिल है।
फ़िल्ममेकर अनिल शर्मा ने इंटरनेशनल योग डे पर अपना मैसेज शेयर करते हुए कहा, 'अगर आप हर दिन योग दिवस मनाते हैं, तो आप फ़िट रहेंगे, योग दिवस की शुभकामनाएं।' अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम, स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing), शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, भावनात्मक मजबूती और सक्रिय रूप से उम्र बढ़ने को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को उजागर करती है, जिससे जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है।
ये भी पढ़ें-international yoga day 2026: योग दिवस पर पीएम मोदी की तारीफ क्यों कर रहीं शिल्पा शेट्टी?
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में दिखा सितारों का जमावड़ा, अंबानी और बच्चन परिवार ने बढ़ाई रौनक