1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फोटो क्लिक करा रही थीं जाह्नवी, पीछे किसके प्यार में डूबी दिखीं मानुषी छिल्लर? रोमांटिक वीडियो लीक

फोटो क्लिक करा रही थीं जाह्नवी, पीछे किसके प्यार में डूबी दिखीं मानुषी छिल्लर? रोमांटिक वीडियो लीक

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 30, 2024 07:16 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 07:16 pm IST

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके फैंस के बीच सनसनी पैदा कर दी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मानुषी की डेटिंग लाइफ की फिर चर्चा शुरू हो गई है। इससे पहले एक्ट्रेस का नाम बिजनेसमैन निखिल कामत के साथ जुड़ा था, लेकिन फिर दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

manushi chhillar- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर के वीडियो में रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग कैद हुईं मानुषी। Image Source : INSTAGRAM

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसने अभिनेत्री के फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मानुषी की डेटिंग लाइफ की चर्चा फिर शुरू हो गई है और ऐसी भी चर्चा है कि अभिनेत्री इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ सीक्रेट वेकेशन पर हैं। पहले से ही चर्चा थी कि मानुषी, जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और अब इन खबरों को हाल ही में सामने आए वीडियो ने और भी हवा दे दी है।

किसके प्यार में हैं मानुषी छिल्लर?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जाह्नवी कपूर क्रूज पर अपनी तस्वीरें क्लिक कराती नजर आ रही हैं। वहीं उनके बगल में मानुषी छिल्लर भी नजर आ रही हैं और उनके साथ दिखाई दे रहे हैं वीर पहाड़िया। वीडियो में मानुषी वीर के कंधे पर सिर रखकर बैठी हैं और रोमांस फरमा रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ भी पकड़ रखा है। दोनों का यह वीडियो देखने के बाद फैंस को ये कन्फर्म हो गया है कि वीर और मानुषी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अनंत-राधिका की शादी में भी साथ आए थे नजर

इससे पहले वीर और मानुषी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी साथ नजर आए थे। दोनों के कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें दोनों साथ में स्टेज पर डांस करते दिखे थे। इससे पहले मानुषी का नाम बिजनेसमैन निखिल कामत से भी जुड़ा था, लेकिन 1 ही साल में दोनों अलग हो गए। वहीं वीर की बात करें तो वह सैफ अली खान की लाडली और अभिनेत्री सारा अली खान को डेट कर चुके हैं। सारा ने खुद भी अपने और वीर की डेटिंग पर कन्फर्मेशन दी थी। दोनों 2016 में एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन फिर दोनों अलग हो गए। 

शिखर के भाई हैं वीर पहाड़िया

बता दें, वीर पहाड़िया एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां स्मृति शिंदे हैं जो महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। वहीं उनके बड़े भाई शिखर पहाड़िया इन दिनों अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। वीर जल्द ही फिल्म 'स्काई फोर्स' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे। यह 1965 के भारत-पाकिस्तान एयर वॉर के ड्रामेटिक और देशभक्तिपूर्ण कैनवास पर आधारित है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन