बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस के इवेंट से उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसे देखने के बाद उनकी प्रग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं। अब एक्ट्रेस और उनके पति ने लोगों के सामने आकर इन अफवाहों का जवाब दिया है, वो भी बेहद फनी अंदाज में, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकलना तय है। दोनों ने बिना कुछ कहे ही अपने एक्शन्स से लोगों की बोलती बंद कर दी है। अब नया वीडियो भी वायरल हो गया है और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
कपल ने की लोगों की बोलती बंद
इन अफवाहों पर अब सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। दोनों हाल ही में रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे, जहां जहीर ने मजाक में सोनाक्षी के पेट को छूते हुए 'बेबी बंप' छुपाने का अभिनय किया। जब सोनाक्षी ने चौंककर उन्हें देखा तो दोनों जोर-जोर से हंसने लगे। इसके बाद जब जहीर ने दोबारा ऐसा किया तो सोनाक्षी ने भी हंसी-मजाक में उन्हें हल्का सा मारा। जहीर ने मुस्कुराते हुए कहा कि ये सारी अफवाहें बेबुनियाद हैं।
यहां देखें वीडियो
सोनाक्षी लगीं खूबसूरत
इस मौके पर सोनाक्षी को सुनहरे और ऑफ-व्हाइट आउटफिट में देखा गया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस वीडियो पर लोगों का फनी रिएक्शन सामने आ रहा है। एक शख्स ने लिखा, 'जहीर कितना फनी है।' ए और शख्स ने लिखा, 'इन्होंने अफवाहों की हवा निकाल दी।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'दोनों कितने क्यूट और फनी हैं, ये एक साथ परफेक्ट हैं।' एक फैन ने लिखा, 'इन्हें ऐसे फनी प्रैंक करना बहुत पसंद है।' यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक जैसे टैटू की तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'एक दूसरे की लाइफलाइन। 04.10.2024।'
कब हुई थी शादी?
सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को मुंबई के बस्तियन में एक सिविल समारोह में शादी की थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। शादी के बाद से ही यह जोड़ी सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते से जुड़े हल्के-फुल्के और भावनात्मक पलों को शेयर करती रही है। सोनाक्षी ने पहले अपने अंतरधार्मिक विवाह पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि धर्म को लेकर उन्हें और ज़हीर को कभी कोई परेशानी नहीं हुई। दोनों एक-दूसरे की परंपराओं का पूरी तरह सम्मान करते हैं।
इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार 'निकिता रॉय' फिल्म में नजर आई थीं। अब वह 'द-बंग: द टूर रीलोडेड टू कतर' की तैयारियों में जुटी हैं। यह भव्य बॉलीवुड कॉन्सर्ट 14 नवंबर 2025 को दोहा के एशियन टाउन एम्फीथिएटर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगीत, डांस और स्टार-परफॉर्मेंस का धमाल देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: फिल्म में रोल मांगने के लिए आई थी एक्ट्रेस, पंकज धीर ने तय कर दिया बेटे संग रिश्ता, ऐसे पूरी की बहू की तलाश
आखिरी बार फराह खान के साथ दिखे थे पंकज धीर, साथ में थे दो जिगरी यार, जानें तब कैसी थी हालत