बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले कुछ महीनों से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 2025 में तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान किया था कि वह वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। लेकिन, एपी ढिल्लों वाली कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अचानक इनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात नहीं की है। इस बीच चर्चा है कि तारा सुतारिया को फिर प्यार मिल गया है। कौन है ये हैंडसम हंक, जिसके साथ तारा का नाम जुड़ रहा है, चलिए जानते हैं।
तारा सुतारिया को फिर हुआ प्यार
वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद अब तारा सुतारिया का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। फिल्मफेयर ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि तारा सुतारिया अपने से 10 साल बड़े आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि, अब तक तारा या आदित्य की तरफ से इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया गया है और न ही दोनों को सार्वजनिक तौर पर बहुत ज्यादा देखा गया है। हालांकि, दोनों के करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों की नजदीकियां बढ़ रही हैं और दोनों को एक-दूसरे की कंपनी भी पसंद आ रही है।
वीर पहाड़िया से तारा सुतारिया का रिश्ता
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने 2025 में अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। दोनों अक्सर साथ नजर आते। कोई भी इवेंट हो दोनों साथ ही अटैंड करते थे और यहां तक कि दोनों को एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन्स और परिवारों के साथ भी देखा गया। लोगों को लगा कि ये रिश्ता लंबे समय तक चलने वाला है, लेकिन अचानक ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। साल के आखिरी में तारा सुतारिया का एपी ढिल्लों के साथ एक वीडियो चर्चा में था, जिसमें वह सिंगर के साथ स्टेज पर परफॉर्म करती दिखी थीं। इस वीडियो में दोनों काफी करीब नजर आए, जिसके बाद इन्हें लेकर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी ने जन्म ले लिया और फिर अचानक वीर और तारा के ब्रेकअप की चर्चा होने लगी।
अब तक नहीं की ब्रेकअप की पुष्टि
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप के चर्चे पुराने हो चुके हैं, लेकिन जिस तरह दोनों ने अपने रिश्ते का ऐलान किया था, ब्रेकअप पर अब तक चुप्पी साध रखी है। ऐसे में फैंस इंतजार में हैं कि दोनों अपने अलग होने का ऑफिशियल तौर पर ऐलान करेंगे या नहीं। बता दें, वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर भी अब तक एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं और दोनों की साथ वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इस बीच तारा का आदित्य रॉय कपूर से नाम जुड़ने के बाद अब लोगों की नजर इस पर भी है कि दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे या फिलहाल इसे सीक्रेट ही रखने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः कपिल शर्मा के शो में मचा कॉमेडी का धमाल, समय रैना ने सुनील पॉल को भी कर दिया रोस्ट, वायरल है वीडियो
आशा भोसले की अधूरी ख्वाहिश, देखना चाहती थीं 'राजा शिवाजी', रितेश देशमुख ने किया खुलासा