1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छोड़ा ग्लैमर इंडस्ट्री का मोह, शंकराचार्य से ली दीक्षा, अब साध्वी बन ऐसी जिंदगी गुजार रही 'ब्यूटी क्वीन'

छोड़ा ग्लैमर इंडस्ट्री का मोह, शंकराचार्य से ली दीक्षा, अब साध्वी बन ऐसी जिंदगी गुजार रही 'ब्यूटी क्वीन'

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 15, 2025 10:26 am IST,  Updated : Jan 15, 2025 02:57 pm IST

फिल्मी दुनिया को छोड़ आध्यात्म की ओर बढ़ पाना आसान नहीं, लेकिन एक ऐसी हसीना हैं, जिन्होंने पूरी तरह से ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़ दिया और धर्म की राह चुन ली। एक्ट्रेस ने शंकराचार्य से दीक्षा ली और अब साध्वी का रूप धारण कर लिया है।

Ishika Taneja- India TV Hindi
इशिका तनेजा। Image Source : INSTAGRAM

इन दिनों कई सितारे बॉलीवुड की चमक-दमक से दूरी बना ले रहे हैं। ये सितारे अपनी अलग राह चुन रहे हैं। इन्हें फिल्मी दुनिया का ग्लैमर रास नहीं आ रहा और ये भगवान की भक्ति में डूबने का फैसला कर रहे हैं। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जो अपनी खूबसूरती के चलते चर्चा में आईं। कई ब्यूटी पेजेंट अपने नाम किए, बॉलीवुड फिल्मों में भी अदाएं दिखाईं, लेकिन अब नेम-फेम छोड़ जिंदगी को नई दिशा दे दी है। ये एक्ट्रेस पूरी तरह से अब संन्यासी बन गई हैं और रंगीन जिंदगी छोड़ सादगी से जीवन गुजार रही हैं। अब ये एक्ट्रेस कौन हैं, चलिए आपको बताते हैं। 

अब बनीं साध्वी

पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म और एक्ट्रेस इशिका तनेजा ने शोबिज की चमक-दमक को पीछे छोड़ दिया है। मोह-माया की दुनिया से आगे बढ़कर उन्होंने त्याग और तप को अपना लिया है। आध्यात्मिक मार्ग पर अब इशिका तनेजा चल पड़ी हैं। बीते हफ्ते ही उन्होंने मध्य प्रदेश के जबलपुर में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में गुरु दीक्षा ली है। अपने फैसले पर उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की धर्म की राह पर चलना चाहिए। इस रास्ते को खुद चुनने के बाद वो युवाओं से भी ऐसा ही करने का आग्रह कर रही हैं। ग्लैमरस तस्वीरों से भरा उनका सोशल मीडिया अब धार्मिक दृष्टिकोण स्थापित कर रहा है।

यहां देखें पोस्ट

जीते ये खिताब

इशिका तनेजा साल 2017 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब अपने नाम की थी। मलेशिया के मेलाका में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान बिजनेस वूमन ऑफ द वर्ल्ड खिताब भी उन्होंने जीता। भारत की 100 सफल महिलाओं में से एक के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार भी इशिका हासिल कर चुकी हैं। इन सफलताओं के बावजूद उन्होंने आध्यात्म की ओर बढ़ने का फैसला किया। सुंदरता और ग्लैमर की दुनिया छोड़ अब वो पूरी तरह से भगवान को समर्पित हो गई हैं। रंगीन कपड़ों में नजर आने वाली इशिका अब भगवा कपड़े ही पहनती हैं। 

इन फिल्मों में किया काम

इशिका का फिल्मी करियर बहुत लंबा नहीं रहा। उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' में काम किया है। इसके अलावा वो वेब सीरीज 'हद' में नजर आईं। कई एड फिल्मों में भी वो नजर आ चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने आस्था और अध्यात्म का मार्ग प्रशस्त किया है और जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर लिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन