1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी इशिता दत्ता के बेटे का हुआ नामकरण, शेयर की सेरेमनी की झलकियां

अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी इशिता दत्ता के बेटे का हुआ नामकरण, शेयर की सेरेमनी की झलकियां

 Published : Aug 11, 2023 12:30 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 12:45 pm IST

पॉपुलर कपल इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ ने नन्हे बेटे का नामकरण कर दिया है। हाल ही में कपल ने अपने लिटिल प्रिंस के नामकरण सेरेमनी की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं।

Vatsal Seth Ishita Dutta- India TV Hindi
इशिता दत्ता वत्सल सेठ अपने बेटे के साथ Image Source : INSTAGRAM

अजय देवगन की ऑन स्क्रीन बेटी एक्ट्रेस इशिता दत्ता और उनके एक्टर पति वत्सल सेठ 20 जुलाई को बेटे के पेरेंट्स बने हैं। तब से ही लगातार फैंस कपल के बच्चें की एक झलके देखने के लिए एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। हालांकि अब तक इशिता और वत्सल सेठ ने अपने लिटिल मंचकिन की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। लेकिन हाल ही में इशिता और वत्सल ने अपने लिटिल मंचकिन के नामकरण सेरेमनी रखी थी जिसकी कुछ झलकियां कपल ने इंस्टा पर फैंस के साथ शेयर की है। 

झूले में झुलाकर रखा लाडले का नाम

इशिता- वत्सल ने सोशल मीडिया पर बेटे की नामकरण सेरिमनी का वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके बेटे का नाम वायु सेठ रखा गया है। बता दें कि इशिता- वत्सल ने अपने बेटे की नामकरण सेरिमनी गुजराती रीति-रिवाजों से की थी। विडियो की शुरुआत में आप देख सकते है कि इशिता अपने लिटिल प्रिंस को गोद में लिए हॉल में जाती है जहां उन्होंने फंक्शन ऑर्गेनाइज किया था। इसके बाद वो घर की महिलाओं के साथ अपने बेटे को कपड़े के झूले में  में झूलाती दिखती हैं। बता दें कि गुजराती परंपराओं के अनुसार, बड़ी बहन या बच्चे की बुआ लोक गीत 'होली जोड़ी पीपल पान' गाकर बच्चे का नाम रखती है। 

अस्पताल में भी किया था बेटे का ग्रैंड वेलकम

वहीं इससे पहले बीते दिनों इशिता ने अपने बेटे वायु के साथ एक और तस्वीर शेयर की थी,  जिसमें उन्होंने ये बताया था कि बेटे का जन्म होने पर अस्पताल में किस तरह जश्न मनाया गया था। इस तस्वीर में उनके साथ वत्सल सेठ भी नजर आ रहे हैं। दोनों अपने बेटे को देखकर स्माइल करते दिख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान भी कपल ने अपने बेटे का चेहरा रिविल नहीं किया है। 

शादी के 6 साल बाद बने पैरेंट्स

बता दे कि इशिता और वत्सल सेठ के बीच कई सीरियल्स में साथ काम करने के दौरान ही प्यार हो गया था, जिसके बाद साल 2017 में दोनों ने शादी रचाई। वहीं शादी के लगभग 6 साल बाद अब दोनों अपनी पैरेंटहुड जर्नी को एंजाय कर रहे हैं। 

OMG 2 Review: पंकज त्रिपाठी-अक्षय की जोड़ी का धमाल, देखने से पहले जानें कितनी धमाकेदार है कहानी

Jacqueline Fernandez के जन्मदिन पर जेल से आया प्यार भरा पैगाम, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 'अपनी बोम्मा' के लिए फिर लुटाया प्यार

'OMG 2' देखने वालों को मिलेगा 'Gadar' वाला सरप्राइज, अक्षय कुमार ने सनी देओल को ऐसे दिया सम्मान

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन