धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान उठाया है कि अभी भी नोटों की बारिश जारी है। महज 2 दिनों में फिल्म ने 226 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म उम्मीदों पर बिल्कुल खरी उतरी है और खूब तारीफें बटोर रही है। इस ग्रांड सक्सेस के बीच धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर का भी रिएक्शन सामने आ गया है। जिसमें उन्होंने फिल्म की सफलता का श्रेय भी अपनी टीम को दिया है। फिल्म में दमदार किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने इसकी झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
राकेश बेदी ने दिखाई झलकियां
राकेश बेदी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में आदित्य धर ने कहा, 'ज्योति देशपांडे से लेकर मुझ पर विश्वास करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद और निश्चित रूप से मेरे विभागाध्यक्षों, मेरे कलाकारों, अभिनेताओं और उन सभी को जिन्होंने फिल्म के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दी। मुझे मिल रही प्रतिक्रियाओं और मीम्स से मैं अभिभूत हूं। लेकिन मैं वास्तव में आप सभी का यहां आने, हमारा समर्थन करने और इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आपके बिना यह संभव नहीं होता। बहुत-बहुत धन्यवाद।' डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म की सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया है और मेहनत रंग लाने के लिए अपनी खुशी भी जाहिर की है।
कमाई के मामले में तोड़े रिकॉर्ड
धुरंधर फिल्म बीते साल 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन कमाल कर दिया था। ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि वर्ड ऑफ माउथ ही इसका सबसे बड़ा पब्लिसिटी हथियार रहा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1350 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद इसके अगले पार्ट धुरंधर 2 का भी ऐलान कर दिया था। बीते 19 मार्च को धुरंधर 2 भी रिलीज हो गई है और फिल्म ने अब तक 226 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। साथ ही फिल्म इस वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में तगड़ा उछाल देख सकती है। फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है और कमाल का काम किया है। धुरंधर 2 की स्टारकास्ट इन दिनों अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मना रही है।
ये भी पढ़ें- कौन थे Chuck Norris? जिसने गढ़ा अक्षय कुमार के अंदर का मार्शल आर्ट, निधन पर भावुक हो गए भूत बंगला के हीरो
नन्ही फैन की ख्वाइश पूरी करने पर रश्मिका और विजय ने बटोरी तारीफें, क्यूट शिकायत के बदले मिला तोहफा