1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नन्ही फैन की ख्वाइश पूरी करने पर रश्मिका और विजय ने बटोरी तारीफें, क्यूट शिकायत के बदले मिला तोहफा

नन्ही फैन की ख्वाइश पूरी करने पर रश्मिका और विजय ने बटोरी तारीफें, क्यूट शिकायत के बदले मिला तोहफा

 Reported By: T Raghavan Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 21, 2026 10:18 am IST,  Updated : Mar 21, 2026 10:19 am IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी नन्ही फैन को घर बुलाकर दावत दी है। बीते दिनों एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने एक क्यूट शिकायत की थी।

Rashmika Mandanna And Vijay Deverkonda- India TV Hindi
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा Image Source : INSTAGRAM@URS_LUCKYTHALLI

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बीते दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते रहे। बीते 26 फरवरी को को दोनों ने उदयपुर में आयोजित एक निजी समारोह में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने हैदराबाद में ग्रांड रिसेप्शन भी दिया था जिसमें साउथ सिनेमा समेत बॉलीवुड के भी कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इसी दौरान रश्मिका और विजय की एक नन्ही फैन गर्ल ने वीडियो शेयर किया था जिसमें उसने उसे शादी में न बुलाने की क्यूट शिकायत भी लगाई थी। छोटी बच्ची का ये वीडियो खूब वायरल रहा था अब रश्मिका के साथ ही विजय ने भी उसे पार्टी देने का वादा किया था। अब इन दोनों स्टार्स ने उस नन्ही फैन को अपने घर लंच पर बुलाया और उसका मनपसंद खाना भी खिलाया। अब इसका भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रश्मिका और विजय अपने फैन्स के प्रति दिखाए प्यार और सम्मान के लिए तारीफें बटोर रहे हैं।

 

वीडियो में की थी क्यूट शिकायत

इंस्टाग्राम पर एक छोटी बच्ची का चैनल है जिसका नाम है हमारी लकी थाली (Urs Lucky Thalli)। इस छोटी बच्ची ने बीते 8 मार्च को एक वीडियो बनाया था जिसमें रश्मिका और विजय को शादी की बधाई दी थी। साथ ही उसे शादी में न बुलाने की क्यूट शिकायत भी की थी। जब ये वीडियो वायरल हुआ तो रश्मिका तक भी पहुंचा। इसके बाद इस फिल्मी दुनिया के स्टार कपल ने इस छोटी बच्ची को अपने घर पर लंच के लिए बुलाया। अब इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें रश्मिका अपनी नन्ही फैन को लड्डू खिलाते दिख रही हैं। वहीं विजय भी अपनी फैन को गोद में उठाकर खेलते नजर आ रहे हैं। अब ये वीडियो वायरल होने के बाद फैन्स ने इस स्टार कपल की खूब तारीफ की है। 

दोस्ती, प्यार और शादी तक का सफर

रश्मिका और विजय दोनों ही फिल्मी दुनिया के स्टार हैं। अब दोनों कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं और रश्मिका तो बॉलीवुड में भी बड़ी स्टार बन गई हैं। रश्मिका और विजय दोनों लंबे समय से दोस्त हैं और 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम नाम की सुपरहिट फिल्म भी दे चुके हैं। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों कुछ समय तक सीक्रेट रिलेशनशिप में रहे और 26 फरवरी 2026 को दोनों ने शादी कर ली। अब रश्मिका भी शादी के बाद फिल्म के सेट पर लौट आई हैं और बीते दिनों एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन