1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी स्लम में रहता था एक्टर, किस्मत ने बनाया सुपरस्टार, फिर भी रत्ती भर नहीं रहा घमंड, आज बेटा भी करता है बॉलीवुड पर राज

कभी स्लम में रहता था एक्टर, किस्मत ने बनाया सुपरस्टार, फिर भी रत्ती भर नहीं रहा घमंड, आज बेटा भी करता है बॉलीवुड पर राज

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 01, 2026 06:15 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 06:15 am IST

जैकी श्रॉफ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। जैकी का बचपन झुग्गियों में बीता है और सुपरस्टार बनने तक का सफर तय किया है।

Jackie Shroff- India TV Hindi
जैकी श्रॉफ Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ आज अपना 69वा जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर तमाम फिल्मी सितारों समेत फैन्स ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। जैकी श्रॉफ का बचपन मुंबई की झुग्गियों में कटा है लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें एक मौका दिया और सुपरस्टार बन गए। आज उनका बेटा टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड स्टार है और एक्शन की दुनिया पर राज करता है। जग्गू दादा के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ की जिंदगी की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। आज उनके जन्मदिन पर हम जानते हैं उनके गरीबी से लेकर सुपरस्टार बनने की कहानी। 

झुग्गियों में कटा बचपन

जयकिशन काकुभाई श्रॉफ जिन्हें जैकी श्रॉफ के नाम से जाना जाता है, का जन्म 1 फरवरी, 1957 को मुंबई के तीन बत्ती इलाके के पास हुआ था और वे 33 साल तक एक चॉल में रहे। एक व्यवसायी के बेटे होने के बावजूद, जैकी को अपना बचपन मुंबई की एक चॉल के एक छोटे से कमरे में बिताना पड़ा। परिवार में अत्यधिक गरीबी के कारण जैकी ने स्कूल बीच में ही छोड़ दिया था। 11वीं कक्षा पास करने के बाद इस दिग्गज अभिनेता ने थिएटर के बाहर मूंगफली बेचने से लेकर फ्लाइट अटेंडेंट बनने तक कई तरह के छोटे-मोटे काम किए। जैकी ने ट्रैवल एजेंट के रूप में भी काम किया। मातृभूमि की रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज अभिनेता ने एक बार चॉल में बिताए अपने दिनों को याद किया। जैकी ने बताया कि कैसे वह शौचालय के बाहर लंबी कतारों में खड़े हुआ करते थे। इसी बात को याद करते हुए जैकी ने कहा, 'हमारे यहां सार्वजनिक शौचालय थे, हमारी इमारत में रहने वाले सभी परिवारों के लिए केवल तीन ही थे। हर सुबह मुझे हाथ में मग लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता था, अपनी बारी का इंतजार करते हुए। अगर मुझे स्कूल या काम पर जल्दी पहुंचना होता था, तो मुझे कतार में अपनी जगह पक्की करने के लिए और भी जल्दी उठना पड़ता था।'

आज भी बच्चों के हितेशी हैं जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड के जैकी श्रॉफ से 'जग्गू दादा' बनने तक का सफर काफी भावुक कर देने वाला रहा। जैकी के बड़े भाई हेमंत अपने नेक कामों के लिए चॉल में 'दादा' के नाम से मशहूर थे। एक ऐसी ही घटना में हेमंत की जान चली गई, जब जैकी सिर्फ 10 साल के थे। हेमंत एक लड़के को डूबने से बचाने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह दुखद घटना घटी। अपने बड़े भाई के इस साहसी कार्य को याद करते हुए, दोस्तों ने उन्हें 'जग्गू दादा' कहना शुरू कर दिया। लेकिन अब बहुत कम लोग जैकी के उस नेक काम के बारे में जानते हैं जिसने उन्हें मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में ईश्वर का बेटा बना दिया था। सड़कों पर घूमने वाले हर बच्चे के पास सुपरस्टार का फोन नंबर है। जैकी मुंबई के तीन बत्ती इलाके से लेकर पाली हिल तक लगभग 100 वंचित परिवारों की देखभाल कर रहे हैं।

बेटा भी बना सुपरस्टार

जैकी श्रॉफ के बाद उनके बेटे टाइगर श्रॉफ ने अपने पिता की राह पर चलकर फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम खोजा और पहली ही फिल्म से स्टार बन गए। टाइगर की फिल्म हीरोपंती हिट रही थी और उसके बाद से लगातार फिल्मों में अपनी दमदार एक्शन और शानदार डांस के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें- धुरंधर को लेकर क्या बोले अनुराग कश्यप? बैंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बताई फिल्म की खासियत

बढ़ने लगी मर्दानी 3 की कमाई, दूसरे दिन दिखा शानदार उछाल, इतने करोड़ पहुंचा आंकड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन