1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी श्रॉफ ने नई पीढ़ी को दी सलाह, बोले- 'ज्यादा टैंशन मत लो, जब तक सेहत है सब सही है'

जैकी श्रॉफ ने नई पीढ़ी को दी सलाह, बोले- 'ज्यादा टैंशन मत लो, जब तक सेहत है सब सही है'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 08, 2026 12:47 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 12:52 pm IST

जैकी श्रॉफ ने हाल ही में नई पीढ़ी को सलाह दी है। साथ ही स्वास्थ का ध्यान रखने पर भी जोर देते हुए कहा कि अगर शरीर ठीक हो तो सब ठीक है।

Jacky Shroff- India TV Hindi
जैकी श्रॉफ Image Source : IMAGE SOURCE-INSATGRAM@JACKYSHROFF

जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने दम पर फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाया है। आज जैकी के साथ उनका बेटा टाइगर श्रॉफ भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। साथ ही जैकी भी अपनी दमदार एक्टिंग से आज भी लोगों का दिल जीतते रहते हैं। हाल ही में जैकी ने नई पीढ़ी को भी अपने मजेदार अंदाज में सलाह दी है। साथ ही ये भी कहा कि जब तक शरीर ठीक है सब सही है। 

क्या बोले जैकी श्रॉफ?

जैकी श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो: एलिअन्स का आगमन' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी के लिए आयोजित एक ईवेंट में जैकी ने नई पीढ़ी को सलाह दी है। जैकी ने कहा  'बेटा उदास मत हो और तनाव नहीं लेना है। मां का दबाव, घर का दबाव, काम का दबाव, पढ़ाई का दबाव, पैसे का दबाव, दुनिया का दबाव, स्वास्थ्य का दबाव मत लेने का। जब तक स्वास्थ्य है, सब सही है। जहां तेरा स्वास्थ्य गया, गेम बज गया। उन्होंने यह भी मजाक में कहा कि हम सब जानते हैं कि अंत तो निश्चित है, इसलिए खुद को परेशान करने का कोई कारण नहीं है। इसके बजाय उन्होंने लोगों से जीवन को भरपूर जीने का आग्रह किया। जैकी ने कहा कि तो जब मालूम है अपने को अंत तो हमें अपनी शाणपत्ती कुछ नहीं करने का। ये सब दया दया के चक्कर में बहुत लफ़ड़ा है। आत्म-दया करने का नहीं, ख़तम बात।'

किस्मत को देते हैं स्टार बनने का श्रेय

जैकी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपने समय के स्टार भी रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैकी का फिल्मी दुनिया में आने का कोई प्लान नहीं था। जैकी तो बतौर अकाउंटेंट एक कंपनी में काम करते थे। लेकिन अचानक उन्हें एक दिन मॉडलिंग का ऑफर आया जिसे उन्होंने हाथों-हाथ लपक लिया। इसके बाद मॉडलिंग शुरू हुई और देखते ही देखते उन्हें फिल्म हीरो मिल गई। इस फिल्म में जैकी ने ऐसी कमाल की अदाकारी दिखाई कि लोग उनके दीवाने हो गए। इसके बाद जैकी का फिल्मी दुनिया में सिक्का चलने लगा जो आज तक चल रहा है। अब जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड के स्टार बन गए हैं। 

ये भी पढ़ें-सुभाष घई की फिल्म ताल जो रही थी सुपरहिट, गाने भी वायरल, लेकिन IMDB रेटिंग है बेहद कम, अब सीक्वल के चर्चे

बंटवारे की दर्दनाक दास्तां बताएगी इम्तियाज अली की फिल्म, रिलीज से पहले किया अटारी बॉर्डर का दौरा, एआर रहमान भी रहे मौजूद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन