1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर का अतरंगा फोटोशूट, कभी ऊपर तो कभी बाइक के टायर पर लटकी एक्ट्रेस, सेंशुअल केमिस्ट्री देख लोग करने लगे ऐसी-ऐसी बातें

जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर का अतरंगा फोटोशूट, कभी ऊपर तो कभी बाइक के टायर पर लटकी एक्ट्रेस, सेंशुअल केमिस्ट्री देख लोग करने लगे ऐसी-ऐसी बातें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 09, 2026 05:41 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 07:17 pm IST

जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर के एक फोटोशूट की तस्वीरें काफी चर्चा में है। दोनों सितारे की केमिस्ट्री से लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं। इसे देखने के बाद लोगों का अजीबोगरीब रिएक्शन भी सामने आ रहा है।

Jackie Shroff Urmila Matondkar quirky photoshoot- India TV Hindi
उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ। Image Source : BOLLYREELL/INSTAGRAM

90 के दशक में सितारे खूब फोटोशूट कराते थे। कई बार सितारों के अतरंगी फोटोशूट चर्चा में रहते थे। अक्षय कुमार, गोविंदा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी जैसे सितारों का अजीबोगरीब फोटोशूट आज के दौर में कई बार वायरल हो चुका है। इन दिनों एक और फोटोशूट काफी चर्चा में है। ये किसी और का नहीं बल्कि अपने दौर के दो दिग्गज सितारों का है। तस्वीर में नजर आ रहे सभी के फेवरेट जैकी श्रॉफ और ग्लैम डीवा उर्मिला मातोंडकर ने 90 के दशक में ही एक फोटोशूट कराया था, जो उस दौर में भी काफी चर्चित रहा था। दोनों के अतरंगी और अजब-गजब पोज ने लोगों का ध्यान खींचा था। इतना ही नहीं दोनों की केमिस्ट्री भी इस फोटोशूट के बाद चर्चा में आ गई थी। अब एक बार फिर ये इंस्टाग्राम पर वायरल है और इसकी हर तस्वीर देखते ही लोगों की हंसी छूट रही है।

जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर की तस्वीरें वायरल

एक बार फिर वायरल हो रहे इस फोटोशूट में जैकी श्रॉफ व्हाइट टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिख रहे हैं, वहीं उर्मिला ने इसके लिए ब्लैक मोनोकनी कैरी की है। ये फोटोशूट एक बीच पर किया गया है। प्रॉप के तौर पर एक स्पोर्ट्स बाइक का भी इस्तेमाल किया गया है, जो कभी बैकग्राउंड में खड़ी दिख रही है, कभी दोनों उस पर सवार दिख रहे हैं। कई तस्वीरों में उर्मिला जैकी श्रॉफ के ऊपर लदी दिख रही हैं तो कुछ में उनके बेहद करीब। कुछ में दोनों ने रोमांटिक पोज दिए हैं जो काफी सेंशुअल है तो कई कई में उनक मस्ती भरा अंदाज दिख रहा है। गीले बालों में उर्मिला अपनी अदाएं दिखाने से जरा भी नहीं चूक रही हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।

यहां देखें तस्वीरें

लोगों के मजेदार रिएक्शन

जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों के मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक शख्स ने बड़े गौर से इन तस्वीरों को देखते हुए कमेंट में लिखा, 'हीरो से ज्यादा तो हीरोइन के पैर बड़े हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'ये दोनों जब टीवी पर आते थे तो चैनल बदलना पड़ता था।' कई लोग ये भी सवाल कर रहे हैं कि ये किस फिल्म के दौरान किया गया फोटोशूट है। बता दें, ये फोटोशूट 'रंगीला' फिल्म के दौरान का है, दोनों ही इस फिल्म में कमाल का काम करते नजर आए थे। ये फिल्म कल्ट फिल्मों में शामिल है। वैसे एक और शख्स ने कमेंट में लिखा, 'बाइक पर क्यों बैठा है, बाइक की जरूरत क्या थी इसमें।'

इन फिल्मों में साथ किया काम

जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर ने 1995 की मशहूर बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी-म्यूजिकल फिल्म 'रंगीला' में एक साथ काम किया था, जिसे राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में आमिर खान भी थे और यह फिल्म एआर रहमान के शानदार म्यूजिक और यादगार परफॉर्मेंस, खासकर उर्मिला की परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। वे फिल्म 'कौन' (1990) में भी एक साथ नजर आए थे, जो एक थ्रिलर थी जिसमें श्रॉफ ने एक पुलिस ऑफिसर और मातोंडकर ने लीड रोल निभाया था, लेकिन रंगीला उनका सबसे महत्वपूर्ण कोलैबोरेशन है, जिसने उन्हें 90 के दशक के सिनेमा का पर्याय बना दिया।

ये भी पढ़ें: खून से लथपथ, पूरे शरीर पर टैटू, वैलेंटाइन डे आ रहा खूंखार 'ओ रोमियो', शाहिद की पहली झलक ने लूटी वाहवाही

Jana Nayagan New Release Date: अब इस दिन थलापति विजय करेंगे धमाका, इस त्योहार पर रिलीज होगी फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन