1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुद को बेकार-निकम्मा समझने लगा ओटीटी स्टार, सेना में भर्ती होने की कोशिश रही नाकाम, एक्टिंग ने दिलाई पहचान

खुद को बेकार-निकम्मा समझने लगा ओटीटी स्टार, सेना में भर्ती होने की कोशिश रही नाकाम, एक्टिंग ने दिलाई पहचान

 Published : Feb 08, 2026 06:00 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 06:00 am IST

जयदीप अहलावत का जन्म 8 फरवरी 1980 को हरियाणा के रोहतक जिले के खारकरा गांव में हुआ था। किसान परिवार का बेटा आज ओटीटी सुपरस्टार है। उन्होंने 2005 में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में एमए किया और फिर 2008 में FTII से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया था।

Jaideep Ahlawat- India TV Hindi
ये लड़का है ओटीटी स्टार Image Source : INSTAGRAM/@JAIDEEPAHLAWAT

सफलता का रास्ता आसान नहीं होता और यह ऐसी चीज नहीं है जो आसानी से मिल जाए। सफल होने और अपना नाम कमाने से पहले एक इंसान को अपनी कहानी खुद लिखनी पड़ती है और सालों तक संघर्ष करना पड़ता है। आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करेंगे जो कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं और ओटीटी की दुनिया के सुपरस्टार माने जाते हैं। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि जयदीप अहलावत हैं, जो अपने हर किरदार के लिए आज करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं और अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स के लिए दर्शकों के बीच बहुत मशहूर हैं। हालांकि, एक समय था जब लोग उन्हें पहचानते नहीं थे और उनके रोल्स को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता था, लेकिन एक सीरीज ने उनकी जिंदगी बदल दी। यह चमत्कार तब हुआ, जब उन्होंने वेब सीरीज 'पाताल लोक' में दिल्ली पुलिस ऑफिसर हाथी राम चौधरी का रोल निभाया।

पाताल लोक ने दिलाई इस एक्टर को पहचान

जयदीप अहलावत ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, लेकिन वेब सीरीज 'पाताल लोक' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। जयदीप ने 'पाताल लोक' में हाथी राम चौधरी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीरीज के बाद उनकी किस्मत चमक गई। ओटीटी स्टार जयदीप अहलावत का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के खरकरा, मेहम गांव में हुआ था। उन्होंने 2005 में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में MA किया और फिर 2008 में FTII से एक्टिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया। विजय वर्मा, सनी हिंदुजा और राजकुमार राव FTII में उनके एक्टिंग के साथी थे।

ओटीटी से सपोर्टिंग एक्टर बना हीरो

जयदीप अहलावत ने 2008 में 'नरमीन' नाम की एक शॉर्ट फिल्म से डेब्यू किया, जिसमें उनका गेस्ट रोल था। इस फिल्म के बाद उन्होंने अजय देवगन की फिल्म 'आक्रोश' और अक्षय कुमार की 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'खट्टा मीठा' में काम किया। वह रणबीर कपूर की 2011 की फिल्म 'रॉकस्टार' का भी हिस्सा थे। यह 2012 की बात है, जब उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में शाहिद खान का रोल निभाया था। जयदीप अहलावत ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में इतना शानदार काम किया कि लोग उन्हें और उनके टैलेंट को नोटिस करने लगे। हालांकि, जयदीप के लिए सफलता उस वक्त भी दूर की बात थी।

आज करोड़ चार्ज करता हैं जयदीप अहलावत

सालों तक स्ट्रगल करने और कई सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बाद जयदीप को फिल्मों से नहीं बल्कि ओटीटी पर वेब सीरीज से पहचान मिली। 2020 में वह अमेजन प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज 'पाताल लोक' में नजर आए। दिल्ली पुलिस ऑफिसर हाथी राम चौधरी के रूप में उनका किरदार काफी चर्चा में रहा और जयदीप अहलावत को जबरदस्त शोहरत मिली। जयदीप अब ओटीटी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। 

आर्मी ऑफिसर बनाना चाहता था ये एक्टर

बहुत से लोग नहीं जानते कि जयदीप ने कम उम्र में थिएटर किया था, लेकिन वह इंडियन आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे। हालांकि, कई बार SSB इंटरव्यू क्लियर न कर पाने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। mensXp को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था, 'फिल्मों में आने से पहले मैंने सेना और सरकारी टीचर की नौकरी के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन हर बार नाकाम रहा। मैं खुद को बेकार-निकम्मा समझाने लगा था। फिर थिएटर शुरू करने के बाद आगे बढ़ा ने की उम्मीद मिली।'

ये भी पढे़ं-

90s का वो कॉमेडी शो, जिसके 13 एपिसोड ने जीत लिया दर्शकों का दिल, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

'वध 2' ही नहीं, नेटफ्लिक्स की ये 7 सस्पेंस से भरपूर फिल्में-सीरीज देख हिल जाएगा दिमाग, तीसरी है मास्टरपीस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन