1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, इस खास शख्स ने दी हेल्थ अपडेट

जाह्नवी कपूर अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, इस खास शख्स ने दी हेल्थ अपडेट

 Reported By: Atul Singh Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Jul 21, 2024 01:16 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 01:30 pm IST

जाह्नवी कपूर को फूड प्वॉइजनिंग हो गई थी जिसके बाद उन्हें 18 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब 'धड़क' एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर पहुंच गई हैं। यहां जानें जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट...

janhvi kapoor- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को फूड प्वॉइजनिंग हो गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। एक्ट्रेस चेन्नई गई थीं और वहां से लौटते समय उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ खा लिया था, जिसकी वजह से उन्हें फूड प्वॉइजनिंग हो गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद एक्ट्रेस को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि अब जाह्नवी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके पिता बोनी कपूर ने इंडिया टीवी को बताया है कि जाह्नवी शनिवार, 20 जुलाई को अस्पताल से घर लौट आईं हैं।

जाह्नवी कपूर अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज

चार दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए बोनी कपूर ने एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट भी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि जाह्नवी की हालत में सुधार है और वह अपने घर पर हैं। दरअसल, अचानक उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को भी चिंता में डाल दिया था।

जाह्नवी कपूर की हालत में आया सुधार

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, 'जाह्नवी को 20 जुलाई की सुबह छुट्टी दे दी गई। अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं।' वहीं दूसरी ओर इन दिनों जाह्नवी का शेड्यूल काफी बिजी रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले जाह्नवी कपूर अनंत अंबानी की शादी के हर फंक्शन में शामिल होती नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के लुक्स काफी चर्चा में रहे थे। शादी के बाद एक्ट्रेस ने काम फिर से शुरू कर दिया है और अपनी आने वाली फिल्म 'उलझन' के प्रमोशन में लग गई हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस फिल्म में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आई थीं। फिल्म में राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अब वो गुलशन देवैया के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझन' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, उनके पास जूनियर एनटीआर की 'देवरा-पार्ट वन' और राम चरण के साथ एक बिना टाइटल की फिल्म भी है। वरुण धवन के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन