1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jawan Official Trailer: 'एक राजा था, भूखा-प्यासा घूम रहा था जंगल में...!' शाहरुख खान ने ट्रेलर में दिखाया टू मच थ्रिल

Jawan Official Trailer: 'एक राजा था, भूखा-प्यासा घूम रहा था जंगल में...!' शाहरुख खान ने ट्रेलर में दिखाया टू मच थ्रिल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 31, 2023 12:03 pm IST,  Updated : Aug 31, 2023 12:29 pm IST

शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में मेकर्स ने आज 'जवान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर बेहद धमाकेदार है।

jawan trailer, jawan trailer launced, jawan official trailer- India TV Hindi
'जवान' का ट्रेलर। Image Source : TWITTER

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की 'जवान' का प्रीव्यू बीते दिनों रिलीज हुआ था। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। प्रीव्यू देखने के बाद से ही फैंस में फिल्म की कहानी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है। फिल्म को लेकर ट्विटर पर आए दिन चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया के जरिये शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखकर ये साफ हो रहा है कि फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर्ण होने वाली है। 'जवान' का ट्रेलर ठीक 11.56 बजे रिलीज किया गया।

दमदार अंदाज में दिखे सभी कलाकार

'एक राजा था, भूखा-प्यासा घूम रहा था जंगल में...' के साथ ट्रेलर की शुरुआत होती है। शाहरुख खान की आवाज के साथ ही थ्रिलिंग ट्रेलर शुरू होता है। ट्रेलर के बीच आलिया भट्ट का भी नाम लिया जा रहा है। 'जवान' के ट्रेलर में शाहरुख खान का हर अंदाज जहां एक्साइट कर रहा है, वहीं दीपिका पादुकोण की अदाएं दिल जीतने वाली हैं। इतना ही नहीं नयनतारा भी सॉलिड अंदाज में कॉप बनी नजर आ रही हैं। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण तेज बारिश के बीच शाहरुख खान को पटखनी देती नजर आ रही हैं। वहीं विलेन बने विजेय सेतुपति खूनखार नजर आ रहे हैं। 

सस्पेंस से भरी होने वाली है कहानी
शाहरुख खान एक मेट्रो को हाईजैक किए नजर आ रहे हैं। इस हाईजैक केस को कॉप बनी नयनतारा हैंडल कर रही हैं। फिल्म में सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में हैं। वो भी एक सपोर्टिंग कॉप हैं। पूरे ही ट्रेलर में शाहरुख खान का अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहा है, जिससे ये साफ है कि शाहरुख खान इस फिल्म में डबल रोल कर रहे हैं। एक कहानी पास्ट की दिखाई जा रही हैं। वहीं एक कहानी प्रेसेंट की है। फिल्म में छह लड़कियां नजर आएंगी जो शाहरुख खान के इशारों पर काम करती हैं। इन लड़कियों में से एक एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा है। 'जवान' के ट्रेलर में सस्पेंस बना हुआ है, जो फिल्म में भी देखने को मिलेगा। शाहरुख खान फिल्म में नयनतारा और दीपिका पादुकोण दोनों से रोमांस करते नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान ट्रेलर में आर्मी ऑफिसर बने भी दिख रहे हैं। कई सारे सस्पेंस भरी इस फिल्म का ट्रेलर नैयनतारा के सवाल से होता है। वो शाहरुख खान से पूछती हैं कि और क्या चाहिए, जिसके जवाब में शाहरुख खान कहते हैं कि एक गाना चला दीजिए और इसी के साथ 'रमैया वस्तावैया' गाना शुरू होता है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें, शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होनी है। फिल्म के कई धमाकेदार गाने भी आ चुके हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नैयनतारा नजर आने वाली हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी एक कैमियो है। इसके अलावा विजय सेतुपति निगेटिव रोल में नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें: 'जवान' के ट्रेलर लॉन्च से पहले वायरल हुआ शाहरुख खान का वीडियो, 'चेन्नई' एक्सप्रेस के गाने पर की धमाचौकड़ी

मक्का-मदीना से लौटते ही राखी सावंत का 'पब्लिसिटी' धमाका, बोलीं- मेरे काबा शरीफ जाते ही जलजला आ गया!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन