1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए पहुंचे जितेंद्र, एनर्जी के आगे 'झकास' अनिल कपूर भी हुए फेल

ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए पहुंचे जितेंद्र, एनर्जी के आगे 'झकास' अनिल कपूर भी हुए फेल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 04, 2023 11:40 am IST,  Updated : Oct 04, 2023 11:40 am IST

'थैक्यू फॉर कमिंग' की स्क्रीनिंग में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला और डॉली सिंह के साथ ही अनिल कपूर और जितेंद्र का जलवा देखने को मिला। जितेंद्र ने एंट्री के दौरान ही धमाकेदार डांस किया। अनिल कपूर भी उनके साथ धमाका करते नजर आए।

thank you for coming, थैक्यू फॉर कमिंग, Jeetendra, anil kapoor- India TV Hindi
'थैक्यू फॉर कमिंग' की स्क्रीनिंग पर नाचे जितेंद्र और अनिल कपूर। Image Source : VIRAL BHAYANI

भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला और डॉली सिंह स्टारर फिल्म 'थैक्यू फॉर कमिंग' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की बीते दिन स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के नामी लोगों ने शिरकत की। इस दौरान शहनाज गिल भी सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आईं। वहीं अनन्या ने भी अपने बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ शिरकत की थी। इस इवेंट में सबसे ज्यादा एनर्जी के साथ एकता कपूर के पापा और दिग्गज एक्टर जितेंद्र नजर आए। अनिल कपूर की एनर्जी भी उनके आगे फीकी पड़ गई। अनिल कपूर और जितेंद्र का धूम मचाने वाला वीडिया काफी वायरल हो रहा है। ऐसा अंदाज, वो भी दोनों का एक साथ पहली बार देखने को मिल रहा है। 

अनिल कपूर और जितेंद्र ने बांधा समां

सामने आए वीडियोज में आप देख सकते है कि फिल्म 'थैक्यू फॉर कमिंग' की स्क्रीनिंग पार्टी में पूरी स्टार कास्ट ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए पहुंची थी। मेल और फीमेल एक्टर्स की एंट्री अलग-अलग हुई थी। इस दौरान जितेंद्र ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस करते दिखे। अनिल कपूर और जितेंद्र दोनों ने ही शानदार तरीके से एंट्री की और कमाल का डांस किया। हाई एनर्जी वाले इस डांस में जितेंद्र ने अनिल कपूर को भी डांस में मात दे दी। अनिल और जितेंद्र दोनों ने ही ट्विनिंग की थी। दोनों ऑल ब्लैक ऑउटफिट कैरी किया था। इस उम्र में भी जितेंद्र की एनर्जी काफी हाई देखने को मिली। वो बहुत एक्साइटेड नजर आए। अनिल भी उन्हें मैच करते दिखे। इस दौरान फिल्म के बाकी स्टार्स भी धमाचौकड़ी करते दिखे। 

शहनाज ने भी बिखेरे जलवे
इसी इवेंट का दूसरा वीडियो सामने आया है। उस वीडियो में अनिल कपूर और जितेंद्र को भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल टक्कर देती नजर आई हैं। शहनाज गिल पिंक कलर की छोटी ड्रेस में कमाल की लगीं। वहीं भूमि ने शिमरी जंगल थीम गाउन पहना था। फिल्म की लीडिंग हीरोइनों ने भी दमदार डांस किया। इस इवेंट में फिल्म की कास्ट के अलावा आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे भी साथ दिखे। गुरु रंधावा, कार्तिक आर्यन, सान्या मल्होत्रा, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, मलाइका अरोड़ा, सोनम कपूर जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। फिल्म 'थैक्यू फॉर कमिंग' की सक्रीनिंग काफी धमाकेदार थी। 

फिल्म में नजर आएगी शानदार कास्ट
बता दें, जल्द ही एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कुशा कपिला, शहनाज गिल, डॉली सिंह और अनिल कपूर भी हैं। इस फिल्म को अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने ही डायरेक्ट किया है। ये एक वीमेन सेंट्रिक फिल्म है। इस फिल्म में महिलाओं के अहम मुद्दे जिन पर लोग बात नहीं करते उन्हें उठाया गया है। फिल्म तो एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें: KBC 15 में अमिताभ ने पूछा भगवान हनुमान से जुड़ा ऐसा सवाल, भौचक्के रह गए कंटेस्टेंट्स

शाहरुख खान की 'स्वदेश' की हीरोइन गायत्री जोशी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत; Video आया सामने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन