1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर ने साड़ी पहन इवेंट में लगाए ठुमके, एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस के उड़े होश

जाह्नवी कपूर ने साड़ी पहन इवेंट में लगाए ठुमके, एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस के उड़े होश

 Published : Dec 03, 2023 10:59 pm IST,  Updated : Dec 03, 2023 10:59 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एक इवेंट में अपनी पहली फिल्म 'धड़क' के गाने झिंगाट पर जमकर ठुमके लगाए। जाह्नवी कपूर जल्द ही साउथ की बड़ी फिल्म 'देवारा' से डेब्यू करने वाली हैं।

Jhanvi Kapoor, zingaat- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर ने साड़ी पहन इवेंट में लगाए ठुमके Image Source : VIRAL BHAYANI

जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' का गाना झिंगाट बेहद लोकप्रिय गाना बना हुआ है। जाह्नवी जहां भी जाती हैं, उनसे अक्सर इस गाने के मशहूर डांस मूव्स करने के लिए कहा जाता है। हाल ही में एक इवेंट में ये गाना बजाया गया और उनके फैंस के साथ-साथ फोटोग्राफरों ने उनसे इस गाने पर डांस करने के लिए कहा। जाह्नवी ने खुशी-खुशी इस गाने पर शानदार डांस किया, जिसे देखने के बाद सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। लोगों ने एक्ट्रेस को दोबारा डांस करने के लिए भी रिक्वेस्ट की। हालांकि, जाह्नवी ने मुस्कुरा कर और विनम्रता से फिर से डांस करने के लिए मना कर दिया। ये वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर ने साड़ी पहन किया डांस

पीले रंग की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी में जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को चोकर और खूबसूरत ड्रॉप इयररिंग्स और चूड़ियों से पूरा किया। उन्होंने अपने बालों को कैस्केडिंग कर्ल में खुला रखा था। एक्ट्रेस इस साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। स्टेज पर जाह्नवी कपूर ने साड़ी पहन बहुत ही प्यार डांस किया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। 

यहां देखें वीडियो-

जाह्नवी कपूर की अदाएं देख उड़े होश

जाह्नवी कपूर का ये लेटेस्ट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। शनिवार को जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर एक पिनस्ट्राइप्ड पावरसूट में अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को एक क्लासिक बॉस बेब स्टाइल आइडिया शो किया। उन्होंने कैरोसेल को कैप्शन दिया, 'ओवरथिंकिंग के सीईओ।' 

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर को आखिरी बार नितेश तिवारी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। जाह्नवी कपूर जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह एक तेलुगु फिल्म 'देवारा' भी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें-

बिग बॉस फेम तहलका इस बॉलीवुड हसीना संग 'टेम्पटेशन आइलैंड' में करना चाहते हैं धमाका

Jhalak Dikhhla Jaa 11 के शो पर अर्जुन कपूर की बात सुन रो पड़े पिता बोनी, देखते रह गईं मलाइका

विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' देख इंप्रेस हुए सचिन तेंदुलकर, एक्टर ने कुछ इस अंदाज में किया रिएक्ट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन