1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Jhalak Dikhhla Jaa 11 के शो पर अर्जुन कपूर की बात सुन रो पड़े पिता बोनी, देखते रह गईं मलाइका

Jhalak Dikhhla Jaa 11 के शो पर अर्जुन कपूर की बात सुन रो पड़े पिता बोनी, देखते रह गईं मलाइका

 Published : Dec 03, 2023 08:47 pm IST,  Updated : Dec 03, 2023 08:47 pm IST

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। 'झलक दिखला जा 11' के मंच पर बोनी कपूर स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। जहां वह मलाइका के सामने अपने बेटे अर्जुन कपूर की बात सुन इमोशनल हो गए।

arjun kapoor, Boney Kapoor, Jhalak Dikhhla Jaa 11, malaika arora, Farah Khan- India TV Hindi
अर्जुन कपूर की बात सुन रो पड़े पिता बोनी Image Source : INSTAGRAM

डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं अब अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में बोनी कपूर को टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11'  में देखा गया था। प्रोड्यूसर बोनी कपूर को इस शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर देखा गया। बोनी कपूर के लिए उनके बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर ने एक स्पेशल मैसेज दिया, जिसे सुनकर बोनी कपूर इमोशनल हो गए। अर्जुन कपूर की बातें सुन शो के बाकी लोग भी इमोशनल हो गए। 

अर्जुन कपूर ने पिता को दिया सरप्राइज

 'झलक दिखला जा 11' का लेटेस्ट एपिसोड बेहद खास रहा है। इस बार शो में फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर बतौर गेस्ट नजर आए थे। इस शो की एक और खास बात थी कि बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा जज हैं। बोनी कपूर को पहली बार मलाइका के साथ स्क्रीन पर देखा गया। 'झलक दिखला जा 11' का नया प्रोमो आया है, जिसमें बोनी कपूर को आप रोते हुए देखाया गया है। शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी और गोहर खान बोनी कपूर से कहते हैं कि आपके लिए सरप्राइज है और फिर अर्जुन कपूर का एक वीडियो दिखाया जाता है, जिसे देख फिल्म मेकर बोनी कपूर रो देते हैं। 

यहां देखें वीडियो-

इस वजह से रो दिए अर्जुन कपूर के पिता बोनी

अर्जुन कपूर वीडियो में कहते हैं कि 'हैलो पापा, उम्मीद करता हूं शो में आप एंजॉय कर रहे होंगे। आप इस दुनिया के सबसे अच्छे पापा हो और बहुत सेल्फलेस इंसान हैं। मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि उनके इमोशन्स खुद से ज्यादा बाकियों के लिए होते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार और  इज्जत करता हूं।' ये सब सुनकर बोनी कपूर की आंखे नम हो जाती है और वह रो देते हैं। स्टेज पर शो की होस्ट गोहर खान भी उन्हें देख रो देती हैं। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रह है। 

देखते रह गईं अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका 

'झलक दिखला जा 11' की जज और अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा प्यारी सी स्माइल करते हुए बोनी कपूर को देखती हैं। वहीं फराह फिल्म मेकर को रोता देख गले लगाकर कहती हैं कि बोनी के बच्चे इन्हें बहुत प्यार करते हैं। अर्जुन के मैसेज ने सिर्फ बोनी को ही नहीं हम सभी को रुला दिया। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की लव लाइफ चर्चा में रहती है। 

ये भी पढ़ें-

विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' देख इंप्रेस हुए सचिन तेंदुलकर, एक्टर ने कुछ इस अंदाज में किया रिएक्ट

Bigg Boss 17 से बाहर आते ही बदले तहलका भाई के तेवर, अभिषेक-खानजादी के लव एंगल पर कह दी ये चौंकाने वाली बात

कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की शादी में शामिल हुए Salman Khan, वीडियो हुआ वायरल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन