1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धुरंधर का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, अक्षय खन्ना और संजय दत्त का दिखा धांसू लुक, गोलियां बरसाते दिखेंगे रणवीर सिंह

धुरंधर का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, अक्षय खन्ना और संजय दत्त का दिखा धांसू लुक, गोलियां बरसाते दिखेंगे रणवीर सिंह

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 16, 2025 04:13 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 04:13 pm IST

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इसमें अक्षय खन्ना और संजय दत्त के लुक का भी खुलासा हुआ है।

Dhurandhar Tital Track- India TV Hindi
धुरंधर टाइटल ट्रैक Image Source : YOUTUBE@SAREGAMAPA

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक जोगी आज गुरुवार को रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही ये गाना हिट रहा है और महज 4 घंटे में ही 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। इसमें रणवीर के साथ ही अक्षय खन्ना और संजय दत्त का भी धांसू लुक देखने को मिल रहा है। इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार ये फिल्म काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है जो पहले भी उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए कमाल कर चुके हैं। अब एक बार फिर आदित्य धर स्पाई थ्रिलर एक्शन के साथ लौट रहे हैं। 

6 सिंगर्स ने दी है आवाज

बता दें कि इस गाने को बॉलीवुड के 6 सिंगर्स ने अपनी आवाज से सजाया है। दरअसल जोगी नाम के एक पंजाबी फोक गाने से ये इंस्पायर्ड है और इसे हनुमानकिंद, जैसमीन सैंडलास, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मोहम्मद सादिक और रंजीत कुमार ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स भी हनुमानकिंद, जैसमीन और बाबू सिंह मान ने लिखे हैं। ये गाना सुपरहिट रहा है और चंद घंटों में ही 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं। 

बॉक्स ऑफिस पर दोहराएगा उरी का इतिहास?

बता दें कि फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है जो लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों की कहानियां लिखते रहे हैं। साथ ही विक्की कौशल के साथ फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुके हैं। आदित्य सेना और सेना के जवानों का त्याग दिखाने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म की कहानी भी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें भारतीय जासूस दुश्मनों का कैसे सफाया करते हैं। इसकी झलकियां देखने को मिलने वाली हैं। संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में सफल हो पाती है या नहीं। 

1 साल बाद पर्दे पर दिखेंगे रणवीर सिंह

बता दें कि रणवीर सिंह भी 1 साल बाद पर्दे पर नजर आने वाले हैं। बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म सिंघम अगेन रही थी। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर ने सिंबा का किरदार निभाया था। अब 1 साल से रणवीर अपनी फिल्म धुरंधर की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। फैन्स भी 1 साल बाद रणवीर को दमदार किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं। 

ये भी पढ़ें- जालीदार टॉप पर दुपट्टा ओढ़ कर निकलीं काजोल, अटपटा फैशन देख पूछ बैठे लोग- ये कौन सा स्टाइल है

पंकज धीर के पिता बना रहे थे फिल्म, शूटिंग के बीच हो गई एक्ट्रेस की मौत, फिर एक वादे के चलते देखनी पड़ी कंगाली

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन