1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जालीदार टॉप पर दुपट्टा ओढ़ कर निकलीं काजोल, अटपटा फैशन देख पूछ बैठे लोग- ये कौन सा स्टाइल है

जालीदार टॉप पर दुपट्टा ओढ़ कर निकलीं काजोल, अटपटा फैशन देख पूछ बैठे लोग- ये कौन सा स्टाइल है

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 16, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 04:06 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपने चैट शो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, अब आखिर इसकी वजह क्या है, जानें।

kajol - India TV Hindi
काजोल। Image Source : FILMYGYAN/INSTAGRAM

फिल्मों में कमाल की एक्टिंग और अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस काजोल अकसर चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों वो ट्विंकल खन्ना के साथ एक चैट शो की होस्टिंग कर रही हैं, जिसका नाम 'टू मच विद काजोल और ट्विंकल' है। एक ओर एक्ट्रेस इस शो में मजेदार बातचीत को लेकर छाई हुई हैं तो दूसरी ओर उनका एक और वीडियो में चर्चा में आ गया है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनके अटपटे फैशन की बात कर रहे है।

कैसा है काजोल का आउटफिट

दरअसल सामने आए एक वीडियो में एक्ट्रेस एक बिल्डिंग से बाहर आकर अपनी गाड़ी की ओर जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में काजोल का फैशन लोगों को रास नहीं आ रहा है। लोग उनके लुक को अटपटा और अजीब बता रहे हैं। उन्होंने एक जालीदार टॉप डेनिम के साथ कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने दुपट्टा भी पहन रखा है, जो उनके लुक को पूरी तरह कवर कर रहा है। लोगों का कहना है कि इस दुपट्टे की कोई जरूरत नहीं थी और ये उनके लुक को पूरी तरह बिगाड़ रहा है।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

वैसे गौर करें तो काजोल को इस अटपटे फैशन से खासा फर्क नहीं पड़ रहा। वो पूरे स्टाइल के साथ आगे बढ़ रही है और उन्हें देख कर लग रहा है कि उनके रिवीलिंग टॉप या किसी ऊप्स मोमेंट को बचाने के लिए उन्होंने खुद को कवर किया है। अब एक शख्स ने एक्ट्रेस के फैशन पर कमेंट किया, 'काजोल का ये आउटफिट कुछ ज्यादा अजीब नहीं है।' एक और शख्स ने लिखा, 'काजोल के फैशन सेंस को क्या होता जा रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब इस तरह के कपड़े संभलते नहीं तो पहनती क्यों हैं।' वहीं एक नेटिजन ने लिखा, 'छिपाना ही है तो ऐसे कपड़े पहनती क्यों हो।'

इस शो में आई थी नजर

बाद करें, काजोल के काम की तो वो आखिरी बार ओटीटी पर 'द ट्रायल सीजन 2' में नजर आईं। इसके अलावा वो बड़े पर्दे पर 'मां' में दिखाई दी थीं। दोनों में ही उनके किरदार को पसंद किया गया। फिलहाल वो चैट शो में दिख रही है और आगे के प्लान पर अभी कोई खासा अपडेट नहीं है।

ये भी पढ़ें: करोड़ों की गाड़ियां, कई बंगले और लैविश लाइफस्टाइल, लग्जरी लाइफ जीती हैं 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी, जानें नेट वर्थ

60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में उलझी शिल्पा शेट्टी की विदेश यात्रा, गड़बड़ा गया पूरा प्लान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन