1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. K3G की 'छोटी पूजा' बनने वाली है मम्मी, दिखाया प्रेग्नेंसी टेस्ट, खास अंदाज में किया ऐलान

K3G की 'छोटी पूजा' बनने वाली है मम्मी, दिखाया प्रेग्नेंसी टेस्ट, खास अंदाज में किया ऐलान

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 25, 2025 02:40 pm IST,  Updated : May 25, 2025 02:40 pm IST

'कभी खुशी कभी गम' में छोटी पूजा यानी करीना कपूर के बचपन का रोल निभाने वालीं मालविका राज ने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस ने बेहद खास अंदाज में फैंस को ये गुड न्यूज दी है।

Malvika Raaj- India TV Hindi
मालविका राज ने दी गुडन्यूज Image Source : INSTAGRAM

करण जौहर की 'कभी खुशी कभी गम' आज भी खूब पसंद की जाती है। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, करीना कपूर और ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में एक और कलाकार ने अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी थीं और ये थीं मालविका राज। मालविका ने कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाया था और उन्हें खूब पसंद किया गया था। हालांकि, अब मालविका बड़े पर्दे से दूर हैं। इस बीच उन्होंने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है।

मां बनने वाली हैं मालविका राज

मालविका राज ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है। मालविका शादी के करीब डेढ़ साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। अभिनेत्री 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं और अब उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। कपल ने कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और फैंस के साथ ये गुड न्यूज साझा की।

मालविका ने खास अंदाज में दी गुड न्यूज

मालविका ने प्रणव के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उन्हें मॉम और डैड वाली कैप पहने देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में मालविका अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखा रही हैं। मालविका और प्रणव ने मैचिंग व्हाइट शर्ट पहनी है और कैप्शन में लिखा है - 'आप + मैं = 3…'। एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए यूजर उन्हें बधाई दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।

नवंबर 2023 में की थी शादी

बता दें, मालविका राज ने नवंबर 2023 में  अपने कॉलेज के फ्रेंड प्रणव बग्गा से शादी की थी। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने फैंस संग अपनी खुशी साझा की। मालविका ने 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के बचपन का रोल निभाया था और इस रोल के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन