1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजल अग्रवाल की छोटी बहन ने किया खुलासा, जानें क्या रखा कपल ने लाडले का नाम

काजल अग्रवाल की छोटी बहन ने किया खुलासा, जानें क्या रखा कपल ने लाडले का नाम

 Published : Apr 21, 2022 07:01 am IST,  Updated : Apr 21, 2022 03:50 pm IST

परिवार की ओर से काजल और गौतम ने अपने बच्चे के नाम की घोषणा की है।

kajal aggarwal - India TV Hindi
kajal aggarwal  Image Source : INST//KAJALAGGARWALOFFICIAL

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू मंगलवार को अपने बेटे के जन्म के बाद बेहद खुश नजर आए। परिवार की ओर से काजल और गौतम ने अपने बच्चे के नाम की घोषणा की है। काजल की छोटी बहन निशा अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने भतीजे का नाम 'नील किचलू' बताया।

गुटखा के एड पर अक्षय कुमार ने मांगी माफी, कहा- आगे से नहीं करूंगा ऐसे विज्ञापन, नेक काम में लगा दूंगा इससे मिली रकम

निशा ने अपने पोस्ट में लिखा, "कल की सुबह सबसे बेहतरीन थी! हम घर में अपने नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।"

उत्साहित मौसी ने नील को टिमटिमाती आंखों वाला बताया और कहा कि उसकी मुस्कान बहुत अच्छी है। उसकी टिमटिमाती आंखों ने परिवार में खुशियां भर दी हैं।

kajal aggarwal baby boy name
Image Source : INST/ NISHAAGGRAWALkajal aggarwal baby boy name

निशा ने आगे लिखा, "हम नील किचलू को पाकर बहुत खुश हैं। काजल और गौतम किचलू को ढेर सारी शुभकामनाएं।" किचलू और अग्रवाल का परिवार घर में एक नए सदस्य के आने से बेहद खुश नजर आए।

मशहूर डायरेक्टर, प्रड्यूसर टी. रामा राव का हुआ निधन, 70 फिल्मों का किया था निर्देशन

आपको बता दें बच्चे का जन्म मंगलवार सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर, 2020 को एक छोटे से निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें केवल उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए। एक-दूसरे के लिए ही बने इस कपल ने एक्ट्रेस के करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। काजल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने अपने पति को अद्भुत व्यक्ति बताते हुए धन्यवाद दिया था।

इनपुट - आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन