1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुर्गा पंडाल में युग-नीसा की कानाफूसी, पूजा में व्यस्त दिखीं काजोल, फिर बच्चों पर लुटाया प्यार

दुर्गा पंडाल में युग-नीसा की कानाफूसी, पूजा में व्यस्त दिखीं काजोल, फिर बच्चों पर लुटाया प्यार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 28, 2025 11:12 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 11:12 pm IST

काजोल हर साल अपने परिवार के साथ धूमधाम से दुर्गा पूजा करती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। काजोल इन दिनों दुर्गा पूजा में व्यस्त चल रही हैं, जिसके अब तक कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं।

Kajol- India TV Hindi
बच्चों युग-नीसा के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों दुर्गा पूजा में व्यस्त चल रही हैं और उनके साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी इस 9 दिनों के पर्व को मनाने में व्यस्त है। इंटरनेट पर काजोल की दुर्गा पूजा के वीडियो-फोटोज छाए हुए हैं। बीते दिन भी काजोल की दुर्गा पूजा के कई वीडियो सामने आए, जिसमें रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी और अयान मुखर्जी भी काजोल के साथ दिखाई दिए। अब काजोल आज फिर दुर्गा पंडाल पहुंचीं और इस दौरान उनके दोनों बच्चे नीसा और युग भी उनके साथ नजर आए। अब दुर्गा पंडाल से युग और नीसा के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों को कभी कानाफूसी करते तो कभी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते देखा जा सकता है।

नीसा और युग की बॉन्डिंग

युग और नीसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं, जिनमें दोनों स्टारकिड एथनिक वियर में नजर आ रहे हैं। नीसा पीले रंग के सूट और युग नीले रंग के कुर्ते और व्हाइट पायजामा में दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में दोनों भाई-बहन की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। युग और नीसा का एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें दोनों स्टारकिड आपस में कानाफूसी करते नजर आ रहे हैं। वहीं सामने खड़ीं काजोल दुर्गा पूजा में व्यस्त नजर आ रही हैं।

युग-नीसा पर प्यार लुटाती दिखीं काजोल

एक अन्य वीडियो में काजोल अपने दोनों बच्चों युग और नीसा के साथ बैठी नजर आ रही हैं और फिर बेटे पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। वहीं अन्य वीडियोज में नीसा और युग भी एक-दूसरे पर लाड-प्यार बरसाते देखे जा सकते हैं। एक वीडियो में युग अपनी बड़ी बहन नीसा को गले लगाते भी दिखाई दिए। भाई-बहन के इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और भाई-बहन की जोड़ी और दोनों के बीच के प्यार की तारीफ करते नहीं थक रहे।

दुर्गा पूजा में भावुक हुईं रानी मुखर्जी-काजोल

बता दें, पिछले दिनों भी काजोल की दुर्गा पूजा में उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था, जिसकी एक क्लिप काफी वायरल हुई। इस वायरल क्लिप में काजोल अपनी बहनों रानी, ​शरबानी और तनिषा मुखर्जी को गले लगाते हुए भावुक होती दिखाई दे रही थीं। इस दौरान काजोल को भाई अयान के गले मिलते हुए भी देखा गया। सोशल मीडिया पर मुखर्जी परिवार का ये भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाई-बहनों की प्यारी बॉन्ड देखने को मिल रही हैं।

ये भी पढ़ेंः

दुर्गा पूजा उत्सव में चाचा देब मुखर्जी को याद कर रानी मुखर्जी-काजोल की आंखें हुईं नम, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन