1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kajol के संग दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ हादसा, अचानक लड़खड़ाईं और स्टेज नीचे गिरीं एक्ट्रेस- Watch Video

Kajol के संग दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ हादसा, अचानक लड़खड़ाईं और स्टेज नीचे गिरीं एक्ट्रेस- Watch Video

 Published : Oct 21, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Oct 21, 2023 06:12 pm IST

दुर्गा पूजा के पंडाल में काजोल के साथ के हादसा हुआ है, वह स्टेज पर खड़ी थीं, तभी वह अचानक से गिर गईं। जिसका वीडियो सामने आया है।

Kajol- India TV Hindi
Kajol Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और उनका पूरा परिवार हर साल शारदीय नवरात्र में जुहू के दुर्गा पंडाल में मां की सेवा करने में व्यस्त रहते हैं। इस बार भी स्टार बहनें रानी मुखर्जी और काजोल पूरी भक्ति के साथ जुटी हुई हैं। लेकिन शनिवार को पंडाल में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर काजोल के फैंस की सांसें रुक गईं। दरअसल, अचानक से काजोल स्टेज से नीचे गिर गईं। 

कैसे हुआ हादसा 

दरअसल, दुर्गा पूजा के पंडाल में काजोल व्यवस्थाओं में काफी बिजी रहती हैं। ऐसे में वह स्टेज पर चलते हुए फोन पर किसी से चैट कर रही थीं। उनका सारा ध्यान उनके फोन पर था। तभी वह स्टेज के किनारे पहुंचते ही वह अचानक से गिर गईं। वीडियो में हम देख सकते हैं कि काजोल जैसे ही लड़खड़ाईं तो नीचे खड़े लोगों ने उन्हें तुरंत संभाल लिया और वह पूरी तरह गिरने से बच गईं। इस बीच उनका फोन भी हाथ से छूट गया, उनके बेटे युग ने मां को सहारा दिया। 

पिंक साड़ी में खूबसूरत दिखीं काजोल 

काजोल सप्तमी के दिन जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पिंक साड़ी में नजर आईं। इस दौरान काजोल पूरी तरह से मां के लिए समर्पित दिखीं। वहीं, अभिनेत्री बीते दिन भी अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में सामिल हुईं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 

आपको बता दें कि हर साल नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा उत्सव में मुखर्जी परिवार के सभी सदस्य भाग लेते हैं। यह पश्चिमी उपनगरों में सबसे बड़ी पूजाओं में से एक है। इस पूजा का आयोजन अयान मुखर्जी के पिता और काजोल के चाचा देब मुखर्जी द्वारा किया जाता है।  

Janhvi Kapoor दशहरा के दिन से करने वाली हैं ये काम, Jr NTR की फिल्म 'देवरा' से जुड़ी है खबर

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अलग होने पर किया खुलासा, एक्ट्रेस संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन