काजोल इन दिनों अपनी फिल्म 'मां' को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच, अब एक्ट्रेस ने 1998 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के हिट गाने को लेकर नया खुलासा किया है। करण जौहर की पहली निर्देशित फिल्म में काजोल के अलावा शाहरुख खान और रानी मुखर्जी भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट तक लोग आज तक भूल नहीं पाए हैं। वहीं दर्शक इस फिल्म के गाने भी बहुत पसंद करते हैं। जी हां, हाल में एक्ट्रेस काजोल ने खुलासा किया था कि 'कुछ कुछ होता है' में एक गाना था जो बारिश में शूट किया गया। लेकिन, इसे शूट करने में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
काजोल-शाहरुख का ये गाना आधी रात में हुआ शूट
गलाटा इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, काजोल ने अपने सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ काम किया है। वह सभी अपने का को बहुत अच्छे से करते हैं। लेकिन, करण की फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख संग मजा ही गया जब हमने इस फिल्म का गाना न जाने कैसा एहसास है बारिश में शूट किया था। मेरी हालत खराब हो गई थी। मैंने गिरते-पड़ते पूरा सॉन्ग कैसे-तैसे शूट किया था। जो आज भी हिट लिस्ट में बना हुआ है।' एक्ट्रेस ने आग कहा, 'करण सेट पर नहीं था और टीम को कुछ जरूरी सीन शूट करने थे। ऐसे में जब मैं आधी रात को साड़ी पहन कर बारिश में सीन के लिए भागी तो गिर गई थोड़ी बहुत चोट भी आई। लेकिन मैं बच गई ज्यादा कुछ नहीं हुआ।'
काजोल की चली गई थी याददाश्त
इसी इंटरव्यू में काजोल ने खुलासा किया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह साइकिल से गिर गई थीं और उनकी याददाश्त चली गई थी। शाहरुख खान और काजोल 90 के दशक की मोस्ट रोमांटिक जोड़ियों में शुमार हैं। इतना ही नहीं दोनों ऑफ स्क्रीन भी एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं। फिल्म की बात करें तो करण जौहर की पहली डायरेक्टेड फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 27 साल पूरे होने को है।