1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kangana Ranaut Back On Twitter: कंगना रणौत का 'गुस्सा' एक साल बाद हुआ शांत, 'ट्विटर' पर फिर की वापसी, जानिए क्या किया ट्वीट

Kangana Ranaut Back On Twitter: कंगना रणौत का 'गुस्सा' एक साल बाद हुआ शांत, 'ट्विटर' पर फिर की वापसी, जानिए क्या किया ट्वीट

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jan 24, 2023 06:38 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 07:02 pm IST

कंगना रणौत का 'गुस्सा' एक साल बाद शांत हुआ हो गया है। बता दें कंगना की 'ट्विटर' पर वापसी हो गई है। उन्होंने हाल ही में ट्वीट कर जानकारी दी है।

ani- India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : ANI

कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। वही एक्ट्रेस की ट्विटर पर वापसी हो गई है, उन्होंने आज शाम साढ़े पांच बजे पहला ट्वीट शेयर कर फैंस को जानकारी दी है। साथ ही, उन्होंने अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' का एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में, उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग पूरी हो गई है। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान किया है। इस खबर के बाद उनके फैंस में कापी खुशी है।

#AskSRK: ShahRukh Khan के फैन ने पूछा पठान देखूं या हनीमून पर जाऊं? किंग खान ने दिया ये जवाब

इस कारण हुआ था अकाउंट सस्पेंड 

साल 2021 में कंगना रनौत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। बता दें एक्ट्रेस ने मई 2021 को बंगाल चुनाव को लेकर विवादित बयान दे दिया था, उन्होंने बयान देते हुए ममता बनर्जी की तुलना किसी से की थी, जिसके बाद लोगों ने एक्ट्रेस के ट्वीट्स को रिपोर्ट किया था, जिसके बाद ट्विटर ने कड़ा एक्शन लिया था और एक्ट्रेस का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। ट्विटर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था, 'कंगना लगातार hateful conduct policy का विरोध कर रही थीं और इसलिए अब उनका अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।'

Fukrey3: 'चूचा' संग Richa Chadha फिर फुकरे-3 में मचाएंगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज

हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान की जर्नी शेयर की थी। पोस्ट में कंगना ने ये  बताया था कि इस फिल्म के लिए उन्हें अपनी प्रॉपर्टी गिरवी रखनी पड़ी है। बता दें  फिल्म 'इमरजेंसी' का निर्देशन भी कंगना ने ही किया है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन