1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मतगणना के बीच कंगना रनौत ने विरोधी दलों पर कसा तंज, कहा- 'बेटियों के अपमान'...

मतगणना के बीच कंगना रनौत ने विरोधी दलों पर कसा तंज, कहा- 'बेटियों के अपमान'...

 Published : Jun 04, 2024 02:39 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 03:50 pm IST

कंगना रनौत फिलहाल मंडी सीट पर आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्‍याशी विक्रमादित्‍य से है। इसी बीच हाल ही में कंगना का विरोधी दलों को लेकर एक बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Kangana Ranaut, lok Sabha Election 2024- India TV Hindi
मतगणना के बीच कंगना रनौत ने विरोधी दलों कसा तंज Image Source : X

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज यानी 4 जून को जारी किए जाएंगे। गिनती सुबह 8 बजे से शुरु है, जिसपर पूरे देश की नजरें टिकी हुई है। इस बार कई सेलेब्स भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे हैं। इस लिस्ट में बॅालीवुड की पंगा गर्ल कंगना का नाम भी शामिल है। कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी से चुनावी मैदान में हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट है, जहां भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। फिलहाल मंडी से कंगना रनौत आगे चल रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विरोधी दलों पर तंज कसती हुई नजर आ रही हैं। 

कंगना ने विरोधी दलों पर कसा तंज

सामने आए वीडियो में कंगना कहती हुई नजर आ रही हैं कि - ओछी बाते करने का उनको (विरोधी दलों) को खामियाजा भी भुगतना ही पड़ेगा। बेटियों के साथ हुए अपमान को  साधारण रूप से नहीं लिया है मंडी की जनता ने और जहां तक मेरे मुंबई जाने का सवाल है, तो मैं कहीं नहीं जा रही। ये (हिमाचल प्रदेश) मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां के लोगों की हमेशा सेवा करती रहूंगी। मैं कहीं नहीं जा रही। बल्कि कोई और है, जिसे बैग पैक कर जाना होगा।' दरअसल कुछ समय पहले विरोधी दलों ने कंगना को मुंबई का होने के कारण तंज  कसा था, जिसका अब एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब मतगणना के बीच कंगना रनौत का ये बयान इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खायां बटोर रहा है। 

यहां देखे कंगना का वीडियो

जीतने से पहले लिया माता का आशीर्वाद

Kangana Ranaut, lok Sabha Election 2024
Image Source : Xजीतने से पहले लिया माता का आशीर्वाद

बता दें कि शुरुआती रुझानों के आने के बाद कंगना रनौत पूजा-अर्चना में लगी हैं। अपनी जीत की उम्मीद लिए अभिनेत्री ने अंबिका माता के दर्शन किए और वहीं अभिनेत्री की मां ने दही-शक्कर खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। कंगना ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में एक फोटो के साथ कैप्शन लिखा- 'मां का आशीर्वाद' वहीं एक और फोटो के कैप्शन में लिखा- 'मां ईश्वर का रूप है।' तस्वीरों में एक्ट्रेस की मां उन्हें दही-शक्कर भी खिलाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में अभिनेत्री की मां उनका माथा चूम रही हैं। फोटोज में अभिनेत्री को पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन