1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कांतारा चैप्टर 1' के खूंखार विलेन रियल लाइफ में है लवर बॉय, जिस हसीना को पहले दिया तलाक, अब उसी के प्यार में हारे

'कांतारा चैप्टर 1' के खूंखार विलेन रियल लाइफ में है लवर बॉय, जिस हसीना को पहले दिया तलाक, अब उसी के प्यार में हारे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 03, 2025 03:02 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 03:02 pm IST

'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी के अलावा जिस शख्स ने हर किसी का ध्यान खींचा वो कोई और नहीं बल्कि गुलशन देवैया हैं। फिल्म में भले ही उनका रोल खूंखार हो, लेकिन रियल लाइफ वो काफी सुलझे हुए शख्स हैं और उनकी लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

gulshan devaiah kali- India TV Hindi
गुलशन देवैया और काली। Image Source : GULSHAN DEVAIAH INSTAGRAM

शाहरुख खान ने फिल्म 'ओम शांति ओम' में कहा था, 'कहते हैं अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो... तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।' ठीक ऐसा ही देखने को मिया 'कांतारा चैप्टर 1' के विलेन यानी गुलशन देवैया की जिंदगी में। फिल्म में शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर की खूब तारीफें हो रहे हैं। उनके क्रूर किरदार लोगों को भा गया और अब लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने की चाहत रख रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि एक्टर भले ही अपनी लव फिल्मी चकाचौंध से दूर रखते हों, लेकिन उनकी लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

अलग होने के बाद आए और करीब

गुलशन का दिल जब यूरोपियन गर्ल केलिरोई जियाफेटा यानी काली (निकनेम) पर आया तो दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। साल 2012 में दोनों ने शादी रचाई और खुशियों के बीच एक नई दुनिया की शुरुआत की, लेकिन वक्त के साथ रिश्ते में उबाल भी आया, तकरारें शुरू हुईं। आखिरकार 8 साल की शादी के बाद दोनों ने तलाक ले लिया और अलग हो गए। लोगों को लगा कि अब ये लवस्टोरी यहीं खत्म हो गई, लेकिन रोमांचक फिल्म की तरह इसमें भी एक मोड़ आया, जिसने दोनों के बीच रिश्ते को पूरी तरह बदल दिया। दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में न गुलशन और काली ने सोचा था और न ही उनके आस-पास के लोगों को इसका अंदाजा था।

एक्टर ने खुद बताई थी तलाक के आगे की कहानी

अगर आप सोच रहे हैं कि तलाक के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं तो आप बिल्कुल गलत हैं। दोनों जितना दूर गए, उन्हें अहसास हुआ कि उनके बीच का प्यार फीका नहीं था, बल्कि उसका रंग बहुत गहरा था। दूरी ने उन्हें अहसास कराया कि उनके बीच प्यार अब भी बाकी है। बीतते समय और हालातों ने उन्हें फिर से करीब ला दिया। 'उलझ' के प्रमोशन के दौरान गुलशन देवैया ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था कि वो अब एक बार फिर साथ हैं और दूरियों के बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें एक बार फिर नए सिरे से नई शुरुआत करनी चाहिए। इसलिए वो एक बार डेटिंग के दौर में लौट गए हैं।

कैसे हुई काली से मुलाकात

गुलशन ने पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया था कि उनकी मुलाकात काली से एक यात्रा के दौरान हुई थी। वहां से दोस्ती हुई, फिर वो दोस्ती प्यार में बदल गई। गुलशन ने तलाक के बाद अपने रिश्ते पर एक इंटरव्यू में कहा था, 'इस बार हमारा नजरिया अलग है। परिपक्वता आई है। कोई गारंटी नहीं कि सब कुछ हमेशा ठीक रहेगा, लेकिन ये कुछ नया और बेहतर हो सकता है।' वह अक्सर सोशल मीडिया पर काली के लिए प्यार जताते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'बहुत प्यार है।' उन्होंने ये भी माना कि शादी को सिर्फ प्यार से नहीं चलाया जा सकता। शादी एक जिम्मेदारी होती है, जिसमें समझौता और साथ निभाना जरूरी होता है। यही वजह थी कि उनकी शादी सफल नहीं हो पाई।

दोनों साथ बिताते हैं वक्त

फिलहाल गुलशन और काली अपने रिश्ते को दोस्ती में बदल चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा महसूस करते हैं और साथ में वक्त बिताते हैं। जब गुलशन से दूसरी शादी की बात पूछी गई थी तो उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं पता। मैं ज्यादा सोचता नहीं हूं। बस इस पल को जीना चाहता हूं।' क्रिसमस और नए साल के मौके पर दोनों ने ग्रीस में छुट्टियां सेलिब्रेट की थीं। बता दें, काली भी एक एक्ट्रेस हैं और अपनी खूबसूरती से किसी का भी दिल जीत लेती हैं।

ये भी पढ़ें: 'मैं उनकी नाजायज बेटी हूं...', काजोल के सामने ट्विंकल खन्ना ने किया ऐसा खुलासा, शॉक रह गईं आलिया भट्ट

'सैयारा' से 'छावा' तक, 2025 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग में छाईं ये 10 फिल्में, लिस्ट में 'कांतारा चैप्टर 1' शामिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन